हाथ जलने के घरेलू उपाय - Haath Jalne Ke Gharelu Upaay !
यदि हमारे शरीर का कोई भी हिस्सा जलता है तो यह बहुत दर्दनाक और तकलीफदेह होती है। महिलाओं के साथ जलने की घटना बहुत आम है, क्योंकि वे अक्सर रसोई में काम करते हुए अनजानें में हाथ जला लेती हैं। इसके अलावा बिजली उपकरण, हाथ में पटाखा फूटना, गर्म पानी जैसी अन्य कारणों से भी हाथ जल सकते है। दीवाली में पटाखें छोड़ते समय हाथ जलने की घटना बहुत सामान्य है। अक्सर बच्चे पटाखे अपने हाथ में छोड़ देते है। हाथ जलने पर सबसे पहले हम घरेलु उपचार की तरफ भागते है, तो इसलिए घरेलु उपचार की पूरी जानकारी होना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि जलन ज्यादा गंभीर नहीं है तो आप उसे कुछ घरेलु नुख्से आजमा के भी ठीक हो सकते हैं। आइयें कुछ हाथ जलने के घरेलु उपाय पर नजर डालें, जो राहत प्रदान करते हैं।
-
हाथ जलने पर सबसे पहले अपने हाथ को ठंडे पानी में डालना चाहिए। हाथों को ठंडे पानी में रखने से फफोले पड़ने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा आपको हाथ पर बर्फ लगाने से बचना चाहिए।
-
जब हाथ जल जाए तो आप फौरन बाथरूम की तरफ भाग कर जाएं और टूथपेस्ट को जले हुए जगह पर लगा लें। यह आपको बहुत जलन से राहत प्रदान करेगा और छाले पड़ने से भी बचाएगा।
-
जले हुए जगह पर आलू लो स्लाइस में काट कर प्रभावित क्षेत्र पर रखें। इसे जलने के तुरंत बाद लगाने पर जलन से राहत मिलती है।
-
केला खाने में तो स्वादिष्ट होता ही हैं लेकिन साथ में यह जलने पर भी उपयोगी होता है। केले के लुगदी को आप जले हुए हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। इससे भी आप राहत महसूस कर सकते है।
-
शहद में गुणकारी योगिक होते हैं जो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचता हैं। शहद को जले हुए जगह पर लगाने से जलन में कमी आती हैं।
-
एलोवेरा का उपयोग त्वचा में निखार पाने के लिए तो करते है, लेकिन यह जलने पर भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसके गुदे को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह आपको जलन से राहत देगी।
-
जले हुए जगह पर नमक का घोल बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे जलन कम होती है और छाले से भी बच सकते हैं।
-
पुदीना के पत्तियों को पीस कर प्रभवित जगह लगाए और परिणाम देखें। इसको आप दिन में कई बार कर सकते हैं।
उपरोक्त घरेलु उपचार मामूली जलने पर इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा यदि स्थिति गंभीर हैं तो आपको शीघ्र ही हॉस्पिटल की तरफ रुख करना चाहिए।