Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

Gas ka ilaj - गैस का इलाज

Profile Image
Dt. RadhikaDietitian/Nutritionist • 15 Years Exp.MBBS, M.Sc - Dietitics / Nutrition
Topic Image

हम अक्सर देखते हैं की कितने ही लोग शरीर से भारी हों या हल्के, बूढ़े हों या जवान यहाँ तक की आजकल तो बच्चे बेचारे भी हैं पेट की गैस से परेशान| भले ही यह एक बेहद आम बीमारी है पर अगर इसे समय रहते इसपर सावधानी न बरती जाए तो यह एक दिन बड़ी बीमारी जैसे अल्सर का भी रूप ले सकती है। 

कारण 
पेट में गैस की समस्या वालों की तादाद ज्यादा बढ़ने के लिए जिम्मेदार है आज की बेढंग जीवनशैली जिसमें स्ट्रेस, बैचेन, डर, चिंता, गुस्से के कारण डाइजेशन पार्ट्स के जरूरी पाचक रसों का स्राव कम हो जाता है, और परिणामतः अपच की समस्या हो जाती है और अपच के कारण ही पेट में गैस बनती है।

गैस की समस्या है तो गंभीर पर थोड़ी सावधानी अगर बरती जाए तो इससे आराम भी मिलना अपने हाँथ ही है| हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अजमाने से गैस की तकलीफ होने पर आराम पाया सकता है|

1. अजवाइन 
अजवाइन हर घर में होती है तली जाने वाली चीजों में अक्सर इस्तेमाल की जाती है| वैसे अजवाइन सिर्फ इसीलिए यूजफुल नही है बल्कि अजवाइन पेट के कई रोगों जैसे गैस, पेट के कीड़े या फिर एसिडिटी है सबसे बड़ा दुश्मन । अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है और आपको पता है कि यह एसिडिटी या गैस है तो तुरंत गर्म पानी के साथ एक छोटी चम्मच अजवाइन की लें फांकी जिससे आपको एसिडिटी और गैस से मिल जाएगा छुटकारा।

2. पुदीना
पुदीना की चटनी तो मशहूर हैं ही पर आप ये भी याद रखें की पुदीना में बहुत से औषधीय गुण भी हैं| पुदीना हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है। वैसे तो यह लगभग हर बीमारी में किसी न किसी रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है| पर खासकर जब बात हो पेट में गैस, एसिडिटी की तो यह है रामबाण इलाज। अगर आपको पेट में गैस, एसिडिटी जी मचलना या उलटी की समस्या हो तो पुदीने का जूस, इसकी चटनी, काढ़ा या ग्रीन टी के रूप में सेवन करें और गैस की समस्या को बाय बाय बोलकर तरोताजा महसूस करें|

3. नीबू 
नींबू है पेट के गैस के खिलाफ लड़ने वाला खतरनाक दुश्मन| अगर कभी पेट में जलन या गैस महसूस हो रही हो तो नींबू पानी और नींबू की चाय पियें इससे आप गैस से छुटकारा पा जाएंगे| इसके अलावा अगर कभी ज्यादा ही परेशानी हो रही हो तो एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर, उसमें थोड़ा सा काला नमक, चुटकी भर भुना जीरा, चुटकी भर अजवाइन, 2 चम्मच मिश्री एक चम्मच ताजे पुदीने का रस मिलाकर पी जाएं इससे गैस की समस्या से आप तेज रफ़्तार में आराम पा जाएँगे| 

4. सेब 
डेली ए एप्पल कीप डॉक्टर अवे ये कहावत तो हम सभी जानते हैं पर क्या आप जानते हैं की सेब का सिरका पेट में गैस की तकलीफ से तुरंत आराम दिलाता है| जब भी पेट में गैस की तकलीफ हो सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पिएँ इससे तुरंत राहत मिलेगी|

6. छास 
छास गैस का दुश्मन माना जाता है | गैस की तकलीफ महसूस होने पर या इससे बचने के लिए चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना छाछ में मिलाकर खाना खाने के बाद पीएं और गैस की बीमारी से बचे रहें|

 7. सरसों का तेल 
अगर पेट की नाभि अपने स्थान से हट जाती है तो पेट में गैस, दर्द और भूख नहीं लगती है। ऐसे में नाभि को सही बैठाने से और नाभि पर सरसों का तेल लगाने से फायदा होता है| अगर पेट में दर्द ज्यादा हो रहा हो तो रूई का फाया सरसों के तेल में भिगोकर नाभि पर रखकर पट्टी भी बांध सकते हैं। कुछ ही समय में इसका फायदा महसूस होने लगेगा|

8. लौंग 
दो लौंग पीसकर उबलते हुए आधा कप पानी में डाले दें फिर कुछ देर ठण्डा होने दे और रोजाना दिन में तीन बार पियें और गैस की बीमारी से खुद को बचाएं| 
इसीके साथ कुछ आदतों को आपनाने और कुछ चीजों को ना खाने या कम खाने से भी पेट की गैस से मिलती है राहत| पेट में गैस होने पर भोजन में मिर्च, मसाले, भारी भोजन, मांस, मछली, अण्डे मूंग, चना, मटर, अरहर, आलू, सेम, चावल आदि से बनी चीजों को खाने से बचें| तेल घी का इस्तेमाल कम से कम करें| आसानी से पचने वाले भोजन जैसे सब्जियां, खिचड़ी, चोकर सहित बनी आटे की रोटी, दूध, तोरई, कद्दू, पालक, टिंडा, शलजम, अदरक, आंवला, नींबू आदि का इस्तेमाल अधिक खाएं|

9. खाना चबाकर खाएं 
खाना खूब चबा-चबा कर आराम से खाना चाहिए। बीच-बीच में ज्यादा पानी पीने से बचें| खाने के एक घंटे के बाद 1 से 2 गिलास पानी पिएं। दोनों समय के भोजन के बीच हल्का नाश्ता या फल आदि अवश्य खाएं। 
रेगुलर व्यायाम योगा करें| नियमित जीवन शैली अपनाएं|

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Colic treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details