Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Aug 17, 2020
BookMark
Report

Female Condom in Hindi - क्या होता है लेडीज कंडोम

Profile Image
Dt. RadhikaDietitian/Nutritionist • 15 Years Exp.MBBS, M.Sc - Dietitics / Nutrition
Topic Image

दोस्तों जब हम कंडोम का नाम सुनते है, तो अमूमन ये सोच लेते हैं कि यह एक ऐसी वस्तु है, जो पुरुष इस्तेमाल करते हैं अपने लिंग पर पहन कर सीमेन को महिला साथी के योनि के अंदर जाने से रोकने के लिए। पर क्या आप जानते हैं कि कंडोम केवल पुरुषों के लिए ही नहीं बनाया गया है, बल्कि महिलाओं के लिए भी कंडोम मौजूद है। लेकिन भले ही स्त्रियों के लिए कंडोम होते उलब्ध है पर वह कम इस्तेमाल किये जाते है। आज हम आपको बताएंगे स्त्रियों के कंडोम यानी फीमेल कंडोम के बारे में जो STD या अनचाहा गर्भधारण रोकने में उतना ही कारगर है जितना कि पुरुषों का कंडोम।

फीमेल कंडोम को महिलाओं के शशक्तिकरण के रूप में देखा जाए तो गलत नहीं। और यह अंतराष्ट्रीय स्तर पर पिछले 20 सालों से पाया जा रहा है। फीमेल कंडोम महिलाओं को न केवल शक्ति देता है, अपने को सुरक्षित रखें सेक्स करते समय किसी भी प्रकार के अनावश्यक परेशानियों से बचने की, बल्कि यह महिलाओं को आज़ादी भी देता है उस स्थिति से की उनके पुरुष साथी कंडोम पहनेंगे तभी वे सुरक्षित सेक्स कर पाएंगी। केवल भारत में ही लिया जाए तो सालाना पुरुषों के 150 करोड़ कंडोम के मुकाबले केवलं 30 लाख फीमेल कंडोम बनाए जाता है।

इस तरह दोनों तरह के कंडोम के उत्पाद के बीच इतना बड़ा अंतर ही साबित करता है कि, हममें से कई लोग इस फीमेल कंडोम के बारे में या तो जानते ही नहीं और जो लोग जानते हैं वे इस्तेमाल नही करते। जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पिछड़ी सोच होना, साथी को नापसंद होना, हर जगह पर उपलब्ध ना होना। फीमेल कंडोम का दाम भी इसके कम इस्तेमाल होने का की एक अहम वजह हो सकती है, क्योंकि जहाँ पुरुषों का कंडोम 25 रुपये में 3 आते हैं वहीं स्त्रियों का कंडोम 100 रुपये में 3 आते है। इसीलिए कुछ कंपनियां इसका मूल्य लगभग 50% घटाने के बारे में सोच रही हैं, ताकि फीमेल कंडोम का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके। तो अब हम जानते हैं फीमेल कंडोम क्या है और इसके क्या क्या फायदे है।

क्या है फीमेल कंडोम - Female Condom in Hindi

फीमेल कंडोम लम्बी और पतली लुब्रिकेटेड पॉलीयूरेथेन थैली होती है जिसे सम्भोग के समय लगाया जाता है। यह एक विरोधक के तौर पर काम करती है और महिलाओं के योनि को पूरी तरह से गहराई तक कवच प्रदान करती है। इसके दोनों तरफ गोलाकार रिंग होती है जिसका बंद वाला हिस्सा योनि के अंदर जाता है और दूसरा योनि के बाहर रहता है। यह नितरिले नामक पदार्थ से बनाई जाती है जो अपने पतलेपन की वजह से संभोग की खुशी पुरुषों के कंडोम की तुलना में ज्यादा प्रदान करती है। यह अनचाहा गर्भधारण को रोकने में मदद करती है और STD जैसे कि HIV को फैलने से रोकती है।

फीमेल कंडोम क्यों करे इस्तेमाल - How to Use Female Condom in Hindi

  1. फीमेल कंडोम न सिर्फ उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो अपने साथी पुरुष का कंडोम पहनना पसंद नहीं करती बल्कि उन महिलाओं के लिए भी कारगर है, जिनकी योनि में सुखापन ज्यादा होता है या कहे कि लुब्रिकेशन कम होता है, जो सेक्स करते समय दर्द का एहसास करती है। यह अक्सर मेनोपॉज़ के दौरान या उसके बाद होता है, तो ऐसे में फीमेल कंडोम इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
  2. जो महिला बच्चे को जन्म देने के बाद ऑपरेशन करवा लेती हैं यूटेरस निकालने का उन महिलाओं को भी नेचुरल लुब्रिकेशन की कमी हो सकती है तो ऐसी स्तिथि में स्वक्स के दौरान फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना काफी बेहतर है।
  3. कुछ महिलाओं को पुरुषों के कंडोम में मौजूद लैटेक्स से एलर्जी होती है तो ऐसी महिलाओं के लिए फीमेल कंडोम फायदेमंद होता है क्योंकि फीमेल कंडोम में लैटेक्स नही होता।
  4. कुछ महिलाएं नासाज तबियत की वजह से गर्भ निरोधक दवाइयां नही ले पाती, ऐसी महिलाओं के लिए फीमेल कंडोम बेहद लाभदायक होता है।
  5. जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सेक्स करने का मन होता है उसके लिए भी फीमेल कंडोम फायदेमंद होता है क्योंकि वह सेक्स करते समय योनि से खून को बाहर आने से रोकता है।

कैसे पहने फीमेल कंडोम - How to Wear Female Condom in Hindi

  1. कुछ लोगो का मानना है कि फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना मुश्किल है। यह सच है पर धीरे-धीरे प्रैक्टिस करने से यह आसान लगने लगता है। और सही तरीके से इसको पहनना जरूरी है। महिला इसको पहनने के लिए नीचे लेटके अपने पैरों को फैला के किसी अच्छे लुब्रीकेंट जैसे कि तेल, क्रीम इत्यादि का इस्तेमाल करके धीरे-धीरे कंडोम को अपने योनि के अंदर डालें। लुब्रीकेंट का इस्तेमाल करने से इसको योनि के अंदर डालना आसान हो जाता है।
  2. कंडोम को जितना अंदर तक डालना चाहे डाल सकते है पर ध्यान रहे कि यह अंदर से मुड़े ना।
  3. यदि महिला कंडोम का इस्तेमाल कर रही है तो ध्यान रहे कि पुरुष कंडोम न पहनें। ऐसा करने से कंडोम का फटना संभव होता है।
  4. यदि सेक्स करते समय यह बाहर निकल जाता है तो उसे दोबारा अंदर न डाले बल्कि नए कंडोम का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल करने के बाद इससे तुरन्त अपने योनि से निकाल दें।

फीमेल कंडोम पहनने का नुकसान - Side Effects of Female Condom in Hindi

  1. जैसा कि आपने देखा कि फीमेल कंडोम के कई फायदे होतें है परंतु इसके कुछ नुकसान भी है जो जानना जरूरी है। फीमेल कंडोम में 2 रिंग होते है दोनों छोर पर, और जो रिंग योनि के अंदर जाता है वह सेक्स करते दौरान तकलीफ देह हो सकता है। जो रिंग महिला के योनि के बाहर होता है वह महिला का ध्यान वही पे केंद्रित करके रखता है जिससे वह सेक्स का मज़ा नही ले पाती।
  2. फीमेल कंडोम 100% सुरक्षित नही होता। इसे 95% सुरक्षित माना जाता है परंतु 5% मौका होता है इसके नाकाम होने का।
  3. कुछ लोगो का कहना है कि सेक्स करते समय यह बहुत आवाज़ करता है जो उनका ध्यान भटका देता है। पर कोई बात नहीं अच्छे लुब्रिकरेंट के इस्तेम से इसे रोका जा सकता है।
  4. तो दोस्तो फीमेल कंडोम से संबंधित इन सभी बातों को जानने के बाद अंत मे यही कह सकते है कि यह एक अच्छा विकल्प है गर्भ निरोध का, जो मज़ा भी देता है तो दर्द भी। इसे एक बार इस्तेमाल जरूर करके देखें।

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Sexually-Transmitted Diseases treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details