पटना में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
पटना में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी गुर्दे के अंदर बनने वाले लवण और खनिजों को इक्ट्ठा होने और कठोर टुकड़े बनने की वजह से होती है। इसको चिकित्सा की भाषा में यूरोलिथियासिस या फिर नेफ्रोलिथियासिस भी कहा जाता है। मूत्र के कंसंट्रेटेड होने पर पथरी बनती है। ऐसी स्थिति में खनिज के क्रिस्टल बन जाते हैं और एक साथ चिपक जाते हैं। इसके कैल्सिफिकेशन भी कहत हैं। यह शरीर के अधिक वजन, चिकित्सीय स्थितियों, और डाइट सप्लीमेंट्स की वजह से हो सकते हैं। गुर्दे की पथरी का असर यूरिनरी ट्रैक्ट पर भी पड़ता है।
गुर्दे की पथरी का आकार छोटा है तो दवा और खूब सारा पानी पीने से पथरी बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर पथरी बड़ी हुई तो इससे मुक्ति पाने के लिए सर्जरी की जरुरत पड़ती है।
पटना में गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन की न्यूनतम लागत ₹20000 होती है वहीं अधिकतम लागत ₹100000 तक हो सकती है। इसकी औसत लागत ₹60000 तक हो सकती है।
पटना में विभिन्न प्रकार की किडनी स्टोन ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
गुर्दे की पथरी के इलाज से पहले डॉक्टर कई जांचें करवाने के लिए कह सकते हैं। इनमें शामिल हैं -
- मूत्र परीक्षण: इस टेस्ट में परीक्षण से पहले 24 घंटे का यूरीन जमा किया जाता है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कौन सा खनिज बहुत अधिक है। इस जांच में ₹200 तक का खर्च आता है।
- रक्त परीक्षण: ब्लड टेस्ट से यह पता चलता है कि रक्त में बहुत अधिक कैल्शियम या यूरिक एसिड है या नहीं। इससे गुर्दे के स्वास्थ्य के बारे में भी पता लगता है। इसमें ₹100 से ₹400 तक खर्च हो सकता है।
- इमेजिंग: इमेजिंग परीक्षण के माध्यम से आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद पथरी का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए कई टेस्ट किए जा सकते हैं जैसे एब्डॉमिनल एक्स-रे। इसकी लागत ₹500 से ₹700 तक हो सकती है।
- सीटी स्कैन: इसकी लागत ₹3000 से ₹4500 तक हो सकती है।
- अल्ट्रासाउंड: इसकी लागत ₹1500 से ₹2500 तक हो सकती है।
- निकली हुई पथरी का विश्लेषण: इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक का खर्च सकता है।
मरीज के हिसाब से किडनी स्टोन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज़ में किडनी स्टोन की सर्जरी की लागत अलग हो सकती है। इसके निम्नलिखित कारक हैं-
- पथरी का आकार: रोगी के गुर्दे में पथरी कितनी बड़ी है इसका असर भी इलाज पर पड़ता है। छोटी पथरी बिना सर्जरी के निकल सकती है। पथरी बड़ी होने पर सर्जरी जटिल हो सकती है।
- आयु और स्थिति: रोगी की आयु और रोगी की स्थिति लागत पर असर ड़ालने वाले अन्य कारक हैं।
पटना में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
- सर्जरी प्रक्रिया: सर्जन तय करते हैं कि रोगी को किस तरह की सर्जरी की जरुरत है। इस पर उपचार की लागत तय होती है।
- सर्जन की फीस: डाक्टर की फीस क्या है यह इलाज की बड़ी लागत हो सकती है। फीस डाक्टर के अनुभव और उपलब्धता से तय हो सकती है।
- फॉलोअप: किसी भी इलाज के फॉलो अप बहुत जरुरी है। कई बार तो सर्जरी के बाद रोगी को एक से ज्यादा बार डाक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इससे इलाज की लागत बढ़ती है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर पैकेज में देश के सबसे अच्छे सर्जन आपको मिल जाएंगे। फ्री फॉलो अप और ढ़ेर सारी जांचें का खर्च भी इसमें शामिल होता है। इसके लिए रोगी को अतिरिक्त लागत लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत कई कारकों पर निर्भर करती है। खासकर आपरेशन की विधि और उसके घटकों पर निर्भर करती है, जो निम्न हैं -
- शॉक वेव लिथोट्रिप्सी: सभी शॉक वेव लिथोट्रिप्सी मशीनें शॉक वेव्स को त्वचा के माध्यम से गुर्दे में पथरी तक पहुंचाती हैं। शॉक वेव से अधिकांश ऊर्जा पत्थर तक पहुंच जाती है। पत्थर का आकार शॉक वेव लिथोट्रिप्सी निर्धारित करने सबसे बड़ा कारक है। इसकी लागत ₹75000 से ₹100000 तक हो सकती है।
- यूरेटेरोस्कोपी: यूरेरोस्कोपी के दौरान, एक सर्जन मूत्रमार्ग और मूत्राशय के माध्यम से मूत्रवाहिनी में एक ट्यूब डालता है, संभवतः गुर्दे तक जाता है। सर्जन फिर प्रत्यक्ष दृश्य के तहत पत्थरों को खंडित करने के लिए उर्जा का उपयोग यूरेरोस्कोप के माध्यम से किया जाता है। इसकी लागत ₹55000 से ₹90000 तक हो सकती है।
- पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोट्रिप्सी: अल्ट्रासाउंड या फ्लोरोस्कोपिक मार्गदर्शन का उपयोग करते हुए, एक सर्जन पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोट्रिप्सी के दौरान पीठ के निचले हिस्से में एक छोटे चीरे के माध्यम से गुर्दे की पथरी तक पहुंच प्राप्त करता है। एक शक्ति स्रोत, जैसे कि अल्ट्रासाउंड या लेजर, पथरी को टुकड़ों में तोड़ देता है, जो एक बाहरी ट्यूब या आंतरिक स्टेंट के माध्यम से गुर्दे से बाहर निकल जाते हैं। इसकी लागत ₹49000 से ₹100000 तक हो सकती है।
क्या पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
पटना में गुर्दे की पथरी की सर्जरी को पूरी तरह से बीमा में कवर किया जाता है। हमारे पैकेज में आपको इसके अलावा कई शानदार भुगतान विकल्प मिल सकते हैं। इनमें नो कॉस्ट ईएमआई भी शामिल है। आपको हमारे यहां एक समर्पित टीम मिलेगी जो आपके दावे में आपकी मदद कर सकती है।
सारांश
गुर्दे की पथरी जिसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस भी कहा जाता है, आपके गुर्दे के अंदर बनने खनिज के टुकड़ों के कठोर होने से यह पथरी बनती है। छोटे टुकड़ों तो पेशाब के रास्ते निकल जाते हैं पर बड़े आकार की पथरी को सर्जरी से ही निकाला जाता है। इसके इलाज के लिए बीमा कवर मिलता है।
किडनी स्टोन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Kidney Stones Surgery in Delhi
- Kidney Stones Surgery in Mumbai
- Kidney Stones Surgery in Gurgaon
- Kidney Stones Surgery in Bangalore
- Kidney Stones Surgery in Hyderabad
- Kidney Stones Surgery in Kolkata
- Kidney Stones Surgery in Pune
- Kidney Stones Surgery in Chennai
- Kidney Stones Surgery in Lucknow
- Kidney Stones Surgery in Ahmedabad