कानपुर में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
कानपुर में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
कानपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत कितनी है?
हर्निया एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पेट या कमर के पासपास की मांसपेशी या ऊतक कमजोर होकर फट जाती हैं या उनमें छेद हो जाता है और वे उभर जाती हैं। सर्जरी के माध्यम से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। कानपुर में इस बीमारी की सर्जरी के लिए कई अस्पताल मौजूद हैं, जिसकी लागत अलग-अलग हो सकती है।
कानपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत औसतन 50,000 रूपये से लेकर 70,000 रुपये तक हो सकती है। यह लागत विभिन्न कारणों की वजह से कम या ज्यादा भी हो सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हर्निया की सर्जरी की लागत में आने वाली भिन्नता से परिचय करवाएंगे।
अगर आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराते हैं तो आप सर्जरी की लागत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, हमारे द्वारा आपको कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो आपके लिए काफी हितकारी हैं, हमारे द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- हमारे साथ शहर के कई ऐसे सर्जन जुड़े हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है।
- मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने जो एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद बीमारी संबंधी किसी भी परामर्श के लिए कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
कानपुर में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कानपुर में हर्निया की सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
हर्निया की सर्जरी करने से पहले सर्जन कई तरह की जांच करवाने का आदेश देता है। इस जांचों के परिणाम की मदद से वह बीमारी की गंभीरता समझता है और फिर उसी गंभीरता के आधार पर आगे की जांच करता है। इन जांचों की कीमत अगल-अलग पैथालॉजी में अलग-अलग हो सकती है।
हर्निया की सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
- अल्ट्रासाउंड: 680 रुपये 1,200 रुपये
- सीटी स्कैन: 2,000 रुपये से 8,000 रुपये
- एमआरआई: 2000 रुपये से 17,000 रुपये
- रक्त परीक्षण: 500 रुपये से अधिक
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता हैं?
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर आ सकता है, जिसके लिए जिम्मेदार कारक निम्नलिखित हैं-
- उम्र: दरअसल ज्यादा उम्र के मरीज को बीमारी से उभरने में ज्यादा वक्त लग सकता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनके शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता भी क्षीण होती रहती है। वहीं कम उम्र का मरीज बीमारी से जल्द उभर सकता है। यह वजह सर्जरी की लागत में अंतर पैदा कर सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: सर्जन या डॉक्टर द्वारा हर्निया की सर्जरी से पहले जिन जांचों को कराने की सलाह दी जाती है, उनके परिणाम सर्जन को बीमारी की गंभीरता समझने में मदद करते हैं। ऐसे में बीमारी की गंभीरता के आधार पर सर्जन उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करते हैं, जो सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं।
- अन्य बीमारियां: कई बार मरीज की जांच में ऐसी अन्य बीमारी का भी पता चलता है जिसकी वजह से हर्निया पैदा हुई या दोबारा उत्पन्न हो सकते हैं। ऎसी सूरत में सर्जन हर्निया के साथ साथ उस अन्य बीमारी का इलाज भी करता है, जो सर्जरी की कुल लागत में अंतर आने की वजह बन सकता है।
कानपुर में हर्निया की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कानपुर में अगर आप हर्निया की सर्जरी कराना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसे कौन से कारक हैं जो, हर्निया की सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। इससे आपको अपने बजट से अनुसार इलाज कराने में मदद मिल सकती है। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- अस्पताल का चयन: हर्निया की सर्जरी के लिए आपके द्वारा चयनित अस्पताल में लागो शुल्क सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, अस्पतालों में प्रवेश, बिस्तर, कमरे, भोजन और उपभोग्य सामग्रियों जैसे कई ऐसे शुल्क होते हैं जिनकी लागत अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार होती है। यह सुविधाएं जितनी अच्छी होती हैं, शुल्क उतना ही ज्यादा हो सकता है।
- बीमारी की गंभीरता: हर्निया की बीमारी को उनकी गंभीरता के आधार पर कई रूपों में वर्गीकृत किया गया है और इसी गंभीरता के आधार पर सर्जन हर्निया का इलाज और सर्जरी की तकनीक का चयन करता है। इसके अलावा बीमारी की गंभीरता के आधार पर ही मरीज को अस्पताल में दिन बिताने पड़ सकते हैं।
- सर्जन की फीस: किसी भी सर्जन की फीस उसके अनुभव पर निर्भर हो सकता है। मतलब जिस सर्जन को जितना ज्यादा अनुभव होगा, उसकी फीस उतनी ही ज्यादा हो सकती है। अगर आप ज्यादा अनुभवी सर्जन से इलाज या सर्जरी कराते हैं तो आपको ज्यादा लागत का भुगतान करना पड़ सकता है।
- सर्जरी की तकनीक: हर्निया की सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों का चयन किया जाता है और सभी तकनीकों की लागत अलग अलग होती है। बीमारी की गंभीरता के आधार पर सर्जन द्वारा चयनित तकनीक की लागत सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है।
- जांच की लागत: सर्जरी से पहले डॉक्टर द्वारा कराए गए जांचों की लागत भी सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं। चूंकि कई बार सर्जन कुछ अतिरिक्त जांच कराने की सलाह भी दे सकते हैं, इसलिए जांचों की लागत का सर्जरी की लागत पर असर पड़ता है।
- अस्पताल में बिताए दिन: मरीज को बीमारी की गंभीरता के आधार पर सर्जरी के पहले या बाद में अस्पताल में दिन गुजारने पड़ सकते हैं। वह अस्पताल में जितने ज्यादा दिनों तक रहेगा,सर्जरी की लागत उतनी ही ज्यादा प्रभावित हो सकती है।
कानपुर में हर्निया की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
कानपुर में हर्निया की सर्जरी के लिए मुख्यतः तीन प्रकार की तकनीक का प्रयोग किया जाता है, और तीनों तकनीक की लागत अलग-अलग हो सकती है। आइये जानते हैं कि ये तकनीक कौन कौन सी हैं और इनकी लागत कितनी है-
- ओपन हर्निया सर्जरी: इस प्रकार के तकनीक के दौरान हर्निया के स्थान और गंभीरता के आधार पर ओपन हर्निया की मरम्मत के लिए स्थानीय या सामान्य संज्ञाहरण की आवश्यकता हो सकती है।
इस सर्जरी में सर्जन सर्जिकल रूप से उभड़ा हुए ऊतक को उसके उचित स्थान (आमतौर पर पेट) में धकेलता है और उस कमजोर क्षेत्र को टांके से ठीक किया जाता है। इस कमजोर क्षेत्र को अक्सर सिंथेटिक जाल के साथ मजबूत किया जाता है जिसे हर्नियोप्लास्टी कहा जाता है।
इसके बाद खुले स्थान को चीरा टांके, स्टेपल या सर्जिकल गोंद के साथ बंद है। इस तकनीक की लागत ₹55000 तक हो सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी: लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी- लेप्रोस्कोपी एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है जिसमें सामान्य संज्ञाहरण की आवश्यकता होती है। सर्जन कई छोटे चीरों के माध्यम से काम करता है, और आंतरिक अंगों को देखने में आसान बनाने के लिए पेट को फुलाए जाने के लिए गैस का उपयोग किया जा सकता है।
एक लैप्रोस्कोप (अंत में फाइबर-ऑप्टिक कैमरा कार्यक्षमता के साथ लघु उपकरण) और अन्य छोटे उपकरणों का उपयोग हर्निया की मरम्मत के लिए किया जाता है, अक्सर सिंथेटिक जाल का उपयोग करते हुए। इस तकनीक की लागत ₹65000 हो सकती है।
आपको बता दें कि लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कम दर्द, कम निशान और जल्दी ठीक होने प्रक्रिया है, और इसका इस्तेमाल खुले हर्निया सर्जरी की तुलना में अधिक किया जा सकता है। आपको अपने सर्जन से चर्चा करना चाहिए कि कौन सा विकल्प आपके लिए सही है।
क्या कानपुर में हर्निया की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, विभिन्न स्वास्थ्य बीमा कंपनियां हर्निया की सर्जरी के बीमा कवर देते है। केवल इतना ही नहीं, इस बीमा कवर के अंतर्गत मरीज के उपचार की पूरी लागत को कवर कर सकता है, जिसमें हॉस्पिटल का पूरा खर्चा और जांच का खर्चा भी शामिल है।
सारांश
कानपुर में हर्निया सर्जरी के लिए कई तरह के अस्पताल मौजूद है। हालांकि इन अस्पतालों का चयन करने से पहले वहां लगने वाली सर्जरी की कुल लागत के विषय में जानकारी जरूर कर लें। क्योंकि सभी अस्पतालों में सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिल सकता है। आप अस्पताल के मेडिकल कॉर्डिनेटर से संपर्क कर अस्पताल में लगने वाली सर्जरी की सटीक लागत जान सकते हैं।