इंदौर में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
इंदौर में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
इंदौर में हर्निया की सर्जरी की लागत कितनी है?
हर्निया जैसी बीमारी से इजात पाने के सफल उपायों में सर्जरी की गिनती की जाती है। यह एक ऐसी बीमारी है जो सबसे ज्यादा बार पेट या कमर के आसपास सामने आती है। इस बीमारी में भीतरी अंग पेट की कमजोर दीवार में छेद करके बाहर आने लगती हैं। इस बीमारी में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इंदौर में हर्निया की सर्जरी की औसत लागत लगभग 50,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये के बीच है।
अगर आप भी इंदौर में हर्निया की सर्जरी करवाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि हमारी बताई हुई लागत को कई कारक प्रभावित कर सकते हैं, जिनमें अस्पताल का खर्चा, सर्जन की फीस, दवाइयों या सर्जरी के पहले की जाने वाली जांचे शामिल हैं। आप जिस अस्पताल में इस बीमारी की सर्जरी करवाना चाहते हैं, वहां के मेडिकल कॉर्डिनेटर से संपर्क करके सर्जरी की सटीक लागत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आप हमारे माध्यम से भी सर्जरी करा सकते हैं । हम आपको कई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे । ये सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
इंदौर में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इंदौर में हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
सर्जरी से पहले सर्जन हर्निया के मरीज को कुछ विशेष तरह की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इस जांच से सर्जन बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाते हैं और फिर उसी गंभीरता के अनुसार ही आगे का उपचार शुरू करते हैं। इन जांचों में शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे कुछ इमेजिंग परीक्षण भी शामिल हैं।
इन जांचों के माध्यम से सर्जन यह भी पता लगाने की कोशिश करते हैं कि रोगी कहीं किसी अन्य समस्या से ग्रसित तो नहीं। इंदौर में इन जांच की कीमत अलग अलग पैथालॉजी में अलग-अलग हो सकती है। औसत लागत नीचे दी गई है-
- अल्ट्रासाउंड: 680 रुपये- 1,200 रुपये
- सीटी स्कैन: 2,000 रुपये- 8,000 रुपये
- एमआरआई: 2000 रुपये से 17,000 रुपये
- रक्त परीक्षण: 500 रुपये से अधिक
- एंडोस्कोपिक परीक्षा: 1,200 रुपये से 5,000 रुपये
मरीज के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत में आने वाले अंतर के कई कारण हैं, जो निम्नलिखित हैं-
- उम्र: रोगी की उम्र के हिसाब से हर्निया सर्जरी की लागत तय की जा सकती है। रोगी की उम्र जितनी ज्यादा होगी सर्जरी की लागत उतनी ही ज्यादा हो सकती है। यही वजह है कि हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर में उम्र अहम भूमिका निभा सकती है।
- बीमारी का स्तर: जांच के बाद सर्जन हर्निया मरीज की बीमारी की गंभीरता का पता लगा लेता है और उसी गंभीरता के अनुसार सर्जरी की सलाह देता है। सर्जरी के प्रकार के अनुसार सर्जरी की लागत तय की जाती है। इस वजह से भी हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर नजर आ सकता है।
- अन्य बीमारियां: कई बार मरीज हर्निया के अलावा किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित होता है। इसलिए हर्निया के साथ-साथ उस अन्य बीमारी का भी इलाज किया जाना जरुरी हो जाता है। ऐसे में हर्निया सर्जरी के कुल लागत में अंतर दिखाई देना लाजमी है।
इंदौर में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
इंदौर में हर्निया की सर्जरी की लागत को कई चीजें प्रभावित करती है। इसमें निम्नलिखित चीजें शामिल हैं-
- सर्जरी की तकनीक: हर्निया सर्जरी के लिए दो तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें ओपन और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शामिल है। प्रत्येक तकनीक की लागत अलग-अलग होती है। ओपन तकनीक ज्यादा दर्द दे सकती है जबकि इसकी लागत कम है। वहीं लैप्रोस्कोपिक तकनीक की कीमत लागत तो ज्यादा होती है लेकिन इसमें समस्या पैदा होने कम रहता है।
- हॉस्पिटल का चयन: हर्निया का रोगी अपनी सर्जरी के लिए जिस हॉस्पिटल का चयन करता है, वहां का खर्चा भी सर्जरी की लागत पर एक बड़ा प्रभाव डाल सकता है। हर हॉस्पिटल में चिकित्सा प्रक्रियाओं और विभिन्न सुविधाओं के लिए दरें तय की गई हैं।
इसके अलावा रोगी को प्रवेश, निर्वहन, कमरे के किराए, बिस्तर शुल्क, उपभोग्य सामग्रियों, चिकित्सा आपूर्ति, भोजन आदि के रूप भी शुल्क लिया जाता है। इस प्रकार, हर्निया सर्जरी की लागत काफी हद तक भिन्न होती है।
- डॉक्टर का चयन: एक और प्रमुख कारक जो हर्निया सर्जरी की लागत को प्रभावित करता है, वह डॉक्टर का चयन है। अगर आप उच्च अनुभवी डॉक्टर (10+ वर्षों के अनुभव के साथ) का चयन करते हैं तो उसके द्वारा परामर्श के लिए और संचालित करने के लिए अधिक चार्ज करने की संभावना है। डॉक्टर की विशेषज्ञता भी लागत को प्रभावित करेगी। यदि डॉक्टर के पास लेप्रोस्कोपिक तकनीक में अतिरिक्त प्रशिक्षण है, तो उसकी फीस अधिक होगी।
- जांच: सर्जरी के पहले की जाने वाली जांच की लागत भी बहुत हद तक सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, कई बार सर्जन प्रारंभिक जांचों के अलावा कुछ अन्य जांच कराने की सलाह भी देता है।
दिल्ली में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
दिल्ली में मुख्यत; दो तरह से हर्निया की सर्जरी की जाती है, जो निम्नलिखित हैं-
- ओपन हर्निया सर्जरी: ओपन हर्निया सर्जरी में उस जगह पर चीरा, या कट, कमर में बनाया जाता है, जहां हर्निया की शिकायत होती है। सर्जन उभरी हुई आंत युक्त हर्निया की पहचान करता है और हर्निया को पेट में वापस धकेल देता है। इसके बाद पेट की दीवार को टांके या सिंथेटिक जाल के साथ मजबूत करता है।
अधिकांश रोगी सर्जरी के कुछ घंटे बाद घर जा सकेंगे, और कुछ दिनों के भीतर ठीक महसूस करेंगे। सर्जरी के बाद चार से छह सप्ताह के लिए ज़ोरदार गतिविधि और व्यायाम प्रतिबंधित हैं। सभी प्रकार के खर्च मिलाकर इसकी लागत 60,000 रूपये के करीब आ सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी: सर्जन पेट के निचले हिस्से में कई छोटे कट लगाता है और हर्निया को देखने और ठीक करने के लिए विशेष उपकरण डालता है। सर्जन आमतौर पर पेट की दीवार को बंद करने और मजबूत करने के लिए जाल के एक टुकड़े का उपयोग करता है।
कुछ सर्जन ऐसे हैं जो रोबोटिक मरम्मत का विकल्प चुनते हैं, जिसका अर्थ है कि वे सर्जरी करने वाले रोबोटिक हथियारों को नियंत्रित करने वाले कंसोल पर बैठते हैं। इसकी लागत 70,000 रूपये के करीब आ सकती है।
क्या इंदौर में हर्निया की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं की सूची में हर्निया की सर्जरी की गिनती भी की जाती है। इसलिए इस सर्जरी के लिए लगभग सभी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा कंपनियों द्वारा बीमा कवर दिया जाता है। इस बीमा कवर में हॉस्पिटल का खर्च, दवाइयों का खर्च, जांच का खर्च भी शामिल है। पॉलिसी के नियमों और शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, स्वास्थ्य बीमा प्रदाता से बात करें।
सारांश
इंदौर में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां हर्निया की सर्जरी की जा सकती है। अगर आपका बजट कम है तो आप असरकारी अस्पताल का चयन कर सकते हैं, इसके अलावा कई निजी अस्पताल भी हैं जहाँ यह सर्जरी कराई जा सकती है। निजी और सरकारी अस्पताल दोनों की लागत अलग अलग है।