भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी (गुर्दे की पथरी) का खर्च कितना है
किडनी में स्टोन की समस्या की वजह से मरीज को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर इस स्टोन का आकार छोटा होता है तो यह अपने आप पेशाब के रास्ते बाहर निकल सकता है, लेकिन अगर इस स्टोन का आकार 5 एमएम से ज्यादा होता है तो इसे निकालने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। वैसे तो भोपाल में किडनी स्टोन की सर्जरी के लिए कई अस्पताल मौजूद हैं, लेकिन इसकी लागत जानना जरूरी है।
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी की औसत लागत 20,000 हजार रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक हो सकते हैं। लेकिन इस लागत पर कई कारक असर डाल सकते हैं। दरअसल, अस्पताल के शुल्क से लेकर सर्जन की फीस तक कई ऐसे कारक हैं, जिनकी वजह से इस लागत में अंतर देखने को मिल सकता है।
आप हमारे माध्यम से भी सर्जरी करा सकते हैं । हम आपको कई सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ये सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- हम आपको अनुभवी और विशेषज्ञ सर्जन तक पहुंचने में मदद करेंगे।
- तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है, वह भी बिलकुल मुफ्त।
- सर्जरी की कुल लागत को इएमआई पर अदा करने की सुविधा उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद निशुल्क परामर्श सुविधा उपलब्ध है।
भोपाल में विभिन्न प्रकार की किडनी स्टोन ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
किडनी स्टोन सर्जरी से पहले डॉक्टर या सर्जन कई तरह कोई जांच करवाता है, जिसके माध्यम से वह यह पता करता है कि किडनी में मौजूद स्टोन का आकार क्या है और इनकी संख्या कितनी है। इसके अलावा वह किडनी में स्टोन की मौजूदगी वाले स्थान का भी पता लगाता है। इन्ही जानकारियों के आधार पर सर्जन इलाज की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन कर सकता है।
भोपाल के विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटर्स में इन जांचों की लागत अगर अलग-अलग हो सकती है। हम आपको कुछ विशेष जांचों की औसत लागत के बारे में बताते हैं, जो किडनी स्टोन सर्जरी के पहले कराई जा सकती हैं-
- अल्ट्रासाउंड: 1,500 रुपये से 2,500 रुपये
- एक्स-रे: 200 रुपये से 500 रुपये
- एमआरआई: 6,000 रुपये से 8,000 रुपये
- सीटी स्कैन: 3,000 रुपये से 4,500 रुपये
- रक्त परीक्षण: 100 रुपये से 400 रुपये
- ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (बीयूएन) और क्रिएटिनिन टेस्ट: 100 रुपये से 200 रुपये
- यूरिनलिसिस: 100 रुपये से 300 रुपये
मरीज के हिसाब से किडनी स्टोन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से कई ऐसे कारक हैं, जो किडनी स्टोन सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं, ये कारक निम्नलिखित हैं-
- उम्र: बुजुर्ग मरीजों में सर्जरी के दौरान अधिक जटिल चिकित्सा स्थितियां या जटिलताओं का उच्च जोखिम हो सकता है, जिससे उपचार की कुल लागत बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त, बुजुर्ग रोगियों को बीमारी से उभरने में अधिक समय लग सकता है और सर्जरी के बाद उन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। इससे भी सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
स्टोन का आकार, संख्या और स्थान: किडनी स्टोन सर्जरी से पहले सर्जन यह जांच करता है कि किडनी में मौजूद स्टोन का आकार क्या है, उनकी संख्या कितनी है और वह किडनी में किस जगह पर स्थित है। ये सभी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। अगर स्टोन का आकार बड़ा है तो सर्जरी की तकनीक में बदलाव हो सकता है और लागत बदल सकती है।
- अन्य बीमारियां: कुछ मामलों में मरीज को कोई ऐसी अन्य बीमारी भी होती हैं, जो किडनी स्टोन सर्जरी के बाद मरीज को जोखिम में डाल सकती है। ऐसी सूरत में सर्जन उस अन्य बीमारी का भी इलाज करता है, जिसकी वजह से सर्जरी की लागत को मिल सकता है।
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
किडनी स्टोन सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं।-
- सर्जरी का प्रकार: किडनी स्टोन के आकार, संख्या और स्थान के आधार पर अलग-अलग सर्जरी के तकनीक का प्रयोग किया जाता है। इन तकनीक की लागत भी अलग-अलग होती है। ऐसे में सर्जरी के लिए जिस प्रकार की तकनीक का चयन किया जाता है, उसी हिसाब से सर्जरी की लागत भी तय हो सकती है।
- अस्पताल का शुल्क: सर्जरी के लिए अस्पताल का शुल्क स्थान, सुविधा के प्रकार और अस्पताल में रहने की अवधि के आधार पर भिन्न हो सकता है। ऐसे में अस्पताल की सुविधाएं जितनी अच्छी होगी, वहां का शुल्क भी उतना ही ज्यादा हो सकता है। अस्पताल के इस शुल्क में प्रवेश शुल्क, बिस्तर का शुल्क, कमरे का शुल्क और अन्य सुविधाओं जैसे शुल्क शामिल होते हैं। ये सभी शुल्क सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं।
- सर्जन की फीस: सर्जरी करने वाले सर्जन की फीस उनके अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में सर्जन जितना अनुभवी होगा, उसकी फीस भी उतनी ही ज्यादा हो सकती है।
- डायग्नोस्टिक टेस्ट: किडनी स्टोन के प्रकार और स्थान का निदान करने के लिए एक्स-रे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसे डायग्नोस्टिक टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। इन परीक्षणों की लागत स्थान और सुविधा के आधार पर भिन्न हो सकती है और यह लागत सर्जरी की लागत को भी प्रभावित कर सकते हैं।
- दवाएं: सर्जरी से पहले और बाद में आवश्यक दवाएं दवा के प्रकार और उपयोग की अवधि के आधार पर लागत में भिन्न हो सकती हैं।
- जटिलताएं: कुछ मामलों में, सर्जरी के दौरान या बाद में जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता होती है और संभावित रूप से समग्र लागत बढ़ जाती है।
- अस्पताल में बिताया समय: कई बार सर्जरी के बाद मरीज को जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, इन जटिलताओं की वजह से उन्हें ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, जिसकी वजह से अस्पताल में ली जाने वाली फीस में इजाफा होता है, इस वजह से सर्जरी की लागत भी प्रभावित होती हैं।
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भोपाल में किडनी स्टोन की सर्जरी के लिए सर्जन विभिन्न प्रकार की तकनीक का प्रयोग करते हैं, जिनकी लागत अलग अलग होती है। आइये इन तकनीकों और इनकी लागत के बारे में जानते हैं-
- शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (SWL): शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (SWL) एक गैर-इनवेसिव चिकित्सा प्रक्रिया है जिसका उपयोग किडनी स्टोन को तोड़ने के लिए किया जाता है। इस तकनीक के दौरान लिथोट्रिप्टर नामक उपकरण के द्वारा शॉक वेव्स के रूप में उच्च-ऊर्जा ध्वनि तरंगों का प्रयोग किया जाता है, जो किडनी में मौजूद स्टोन को कई छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है। यह छोटे टुकड़े मूत्र पथ के माध्यम से शरीर से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। इस सर्जरी की लागत लगभग ₹50000 से ₹65000 है।
- यूरेटेरोस्कोपी (URS): इस प्रक्रिया के दौरान स्टोन को निकालने के लिए मूत्रमार्ग में यूरेट्रोस्कोप नाम का एक छोटा, लचीला उपकरण मूत्रवाहिनी में डाला जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर निचले मूत्रवाहिनी में स्थित स्टोन के लिए उपयोग की जाती है। इस तकनीक की लागत ₹65000 से ₹80000 तक हो सकती है।
- पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (PNCL): पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (PNCL) एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसका उपयोग बड़े या जटिल किडनी स्टोन को हटाने के लिए किया जाता है जिसे शॉक वेव लिथोट्रिप्सी या यूरेरोस्कोपी जैसे अन्य तरीकों से इलाज नहीं किया जा सकता है। इस तकनीक की लागत लगभग ₹50000 से ₹70000 तक हो सकती है।
- ओपन सर्जरी: किडनी स्टोन के लिए ओपन सर्जरी एक पारंपरिक शल्य प्रक्रिया है जिसमें किडनी तक पहुंचने और स्टोन को निकालने के लिए बगल या पेट में एक बड़ा चीरा लगाया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी आमतौर पर केवल दुर्लभ मामलों में उपयोग की जाती है जहां अन्य उपचार, जैसे शॉक वेव लिथोट्रिप्सी या यूरेरोस्कोपी, प्रभावी नहीं रहे हैं या पत्थर के आकार या स्थान के कारण संभव नहीं हैं। इस सर्जरी की लागत ₹80000 रुपये हो सकती है।
क्या भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, लगभग सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनियां किडनी स्टोन सर्जरी को कवर करती हैं। इस कवर के साथ-साथ यह कंपनियां इस सर्जरी के साथ-साथ होने वाले अन्य खर्चों का वहन भी करती हैं, जिसमें एम्बुलेंस का खर्चा, दवाइयों का खर्चा, अस्पताल का खर्चा आदि शामिल है।
सारांश
भोपाल में किडनी स्टोन सर्जरी के लिए कई तरह के अस्पताल मौजूद हैं, हालांकि अस्पताल में इलाज या सर्जरी कराने से पहले आपको इसकी लागत की जानकारी जरूर हासिल कर लेनी चाहिए। किसी भी अस्पताल में इस सर्जरी की लागत की जानकारी मेडिकल कॉर्डिनेटर के माध्यम से प्राप्त हो सकता है।
किडनी स्टोन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Kidney Stones Surgery in Delhi
- Kidney Stones Surgery in Mumbai
- Kidney Stones Surgery in Gurgaon
- Kidney Stones Surgery in Bangalore
- Kidney Stones Surgery in Hyderabad
- Kidney Stones Surgery in Kolkata
- Kidney Stones Surgery in Pune
- Kidney Stones Surgery in Chennai
- Kidney Stones Surgery in Lucknow
- Kidney Stones Surgery in Ahmedabad