भोपाल में हर्निया मरम्मत सर्जरी की लागत
भोपाल में हर्निया मरम्मत सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भोपाल में हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
हर्निया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें रोगी के पेट या कमर के आसपास उभार दिखने लगता है। यह उभार दरअसल रोगी के अंग या फैटी टिशू होते हैं जो पेट की दीवार में किसी कमजोर जगह से थैली से बाहर आ जाते हैं।
हर्निया का शिकार अधिकतर अधिक आयु वाले लोगों में होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और उनमें टूट-फूट होने लगती है।
पर कुछ लोगों को हर्निया की समस्या अन्य कारणों से भी हो सकती है। इनमें पेट में चोट लगना, सर्जरी के कारण या जन्म के समय से मौजूद विकार शामिल हैं।
हर्निया के कुछ मामलों को प्रबंधित कर के नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि लक्षण गंभीर हो जाने पर चिकित्सक सर्जरी ही इसका एकमात्र उपचार मानते हैं। भोपाल में हर्निया की सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹50000 से लेकर अधिकतम लागत ₹70000 तक होती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹60000 तक हो सकती है।
हर्निया सर्जरी करवाने हर तरह से लाभकारी हो सकता है। इससे हर्निया को बिना किसी जटिलता के आसानी से ठीक कर दिया जाता है। रोगी को दर्द और असहजता से राहत मिल जाती है। सर्जरी के बाद इससे जुड़े जोखिम खत्म हो जाते हैं। यही नहीं रोगी का जीवन की गुणवत्ता में सुधार भी आता है।
भोपाल में विभिन्न प्रकार की हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
इनगुइनल हर्निया सर्जरी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हाइटल हर्निया सर्जरी | ₹200,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
इनसिजनल हर्निया सर्जरी | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भोपाल में हर्निया की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
हर्निया के उपचार की शुरुआत में चिकित्सक रोगी का शारीरिक परीक्षण करते हैं। वे रोगी को लिटाकर कर या खड़ा कर के हर्निया की स्थिति की जांच करते हैं।
कुछ स्थितियों में पेट पर ज़ोर पड़ने से हर्निया का उभार दिखने लगता है। या फिर हर्निया छूने से महसूस होता है। यदि प्रारंभिक प्रबंधन से काम नहीं चलता है तो सर्जरी के लिए कुछ जांचें कराने की सलाह दी जाती है। इनमें शामिल हैं-
- पेट का अल्ट्रासाउंड: ₹680 - ₹1,200
- सीटी स्कैन: ₹2000 - ₹8000
- एमआरआई: ₹2000 से ₹17,000
- रक्त परीक्षण: ₹500 से शुरू
हमारे यहां सर्जरी करवाने से आपको कई तरह के लाभ और सुविधाएं मिलती हैं। हम रोगी की सर्जरी एडवांस तकनीक से करते हैं जिसमें दर्द कम होता है और रिकवरी जल्दी हो जाती है।
सर्जरी से पहले और बाद के परामर्श देश के सबसे अनुभवी डॉक्टर द्वारा बिलकुल मुफ्त दिए जाते हैं। हमारे यहां भुगतान के कई आसान तरीके उपलब्ध हैं। बीमा क्लेम करने के लिए आपको दौड़ भाग करने की आवश्यकता नहीं होगी, हम उसमें पूरी सहायता करेंगे।
रोगी को अस्पताल लाने और ले जाने के लिए मुफ्त पिकअप औऱ ड्रॉप सर्विस मिलेगी जिससे आपको वाहन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
मरीज के हिसाब से हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर्निया के उपचार की बात करें तो हर रोगी के लिए इसकी लागत में अंतर हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
- रोगी की स्थिति: अधिकांश मामलों में अगर हर्निया दवाओं और व्यायाम से प्रबंधित हो सकता है तो सर्जरी नहीं की जाती है। पर यदि रोगी की स्थिति गंभीर है तो फिर सर्जरी को टाला नहीं जाता। रोगी के लक्षणों के आधार पर सर्जरी जटिल या सामान्य हो सकती है। रोगी के हर्निया की स्थिति जोखिम वाली है तो सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
- अन्य चिकित्सीय समस्याएं: सर्जरी से पहले रोगी की पूरी स्वास्थ्य जांच की जाती है। ऐसे में यदि रोगी को हर्निया के अलावा अन्य रोग भी हैं तो हर्निया के उपचार के दौरान और सर्जरी से पहले उन्हें भी प्रबंधित किया जाता है। कई बार कई डॉक्टरों की टीम एक रोगी के इलाज में हिस्सा लेती है। इससे रोगी के इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- मैश का चुनाव: अधिकांश हर्निया के रोगियों के ऑपरेशन में पेट के कमजोर हिस्से को सर्जिकल मैश से मजबूत किया जाता है। ऐसा करने से पेट के क्षतिग्रस्त ऊतक मजबूत हो जाते हैं जिससे दोबारा हर्निया का खतरा नहीं रहता। इसका उपयोग लगभग 90% हर्निया के मामलों किया जाता है।
सर्जरी से पहले रोगी को सोच समझकर मैश का चुनाव करने की सलाह दी जाती है। रोगी किस प्रकार की मैश चुनता है इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
रोगी के पास कई प्रकार के मैश के विकल्प होते हैं जैसे-
- पैच , प्लग या शीट वाले मैश
- दीर्घावधि / लघु अवधि वाले मैश
- अवशोषित या गैर अवशोषक मैश
- सिंथेटिक/पशु
- व्युत्पन्न/समग्र मैश
- ब्रांड निर्माता (स्थानीय या घरेलू)
भोपाल में हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
भोपाल में हर्निया सर्जरी की लागत कई कारकों से प्रभावित हो सकती है जैसे-
- डॉक्टर का परामर्श शुल्क: हर्निया के उपचार के लिए रोगी कितने अनुभवी और स्पेशलिस्ट चिकित्सक से सर्जरी करवाता है, इसका सीधा असर इलाज की लागत पर पड़ सकता है। एडवांस लेप्रोस्कोपी का विकल्प चुनने पर विशेषज्ञों का परामर्श शुल्क और सर्जरी शुल्क अधिक हो सकता है।
- अस्पताल का शुल्क: रोगी सर्जरी के लिए कैसे अस्पताल का चयन करता है यह भी इलाज की लागत को प्रभावित कर सकता है। रोगी द्वारा चुना हुआ अस्पताल
- सरकारी है या प्राइवेट, उस अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं कैसी हैं, रोगी के कमरे का शुल्क कितना है, यह सारी बातें सर्जरी की लागत पर असर डालती हैं।
- सर्जरी की प्रक्रिया: रोगी की स्थिति के अनुसार उसे किस प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता है, इस पर भी सर्जरी की लागत निर्भर करती है। आजकल लोग लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का विकल्प अधिक चुनते हैं क्योंकि ये एडवांस प्रक्रिया है और इसमें सर्जरी के दौरान दर्द भी कम होता है। इसे छोटा चीरा लगाकर किया जाता है। इस प्रक्रिया में विशेष चिकित्सा उपकरणों का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसमें अधिक खर्च आता है।
- सर्जरी के बाद फॉलो अप: सर्जरी के बाद रोगी की देखभाल और चिकित्सक के साथ फॉलोअप भी महत्वपूर्ण है। दवाएं और फॉलोअप अन्य कारक हैं जो इलाज की कुल लागत को बढ़ा सकते हैं।
भोपाल में हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी की कई प्रक्रियाएं मौजूद हैं। हालांकि इसे मुख्य रूप से दो तरीकों से किया जाता है-
- ओपन हर्निया रिपेयर: यह प्रक्रिया हर्निया के ऑपरेशन का पारंपरिक तरीका है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें हर्निया तक पहुंचने के लिए रोगी की कमर में बड़ा चीरा लगाया जाता है। इसके बाद चिकित्सक हर्निया की थैली की पहचान करते हैं। फिर हर्निया को अपनी जगह पर वापस धकेला जाता है। इसके बाद पेट की कमजोर दीवार को टांके लगाकर या सिंथेटिक मैश लगाकर मजबूत किया जाता है। अधिकांश रोगी सर्जरी के कुछ घंटों बाद घर जा सकते हैं। इस सर्जरी की लागत ₹55000 से ₹60000 तक हो सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक हर्निया रिपेयर: यह एक एंडवांस और न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में एक लैप्रोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है। यह लैप्रोस्कोप एक पतला, ट्यूब होता है जिसके सिरे पर टेलीस्कोप के समान दिखने वाला उपकरण लगा होता है। इसे रोगी की नाभि में एक छोटा चीरा लगाकर डाला जाता है ।
- इसके बाद पेट में जगह बनाने के लिए पेट को एक हानिरहित गैस कार्बन डाइऑक्साइड से भरकर फुलाया जाता है। फिर सर्जन पेट की कमजोर दीवार में मौजूद पेरिटोनियम को काटकर अलग कर देते हैं।
- इसके बाद उस कमजोर जगह को मैश लगाकर मजबूत किया जाता है। इसकी लागत ₹75000 तक होती है।
क्या भोपाल में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, भोपाल में हर्निया के उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है। हर्निया की सर्जरी आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं का हिस्सा है। इसलिए इस बुनियादी उपचार की लागत भारत में लगभग सभी स्वास्थ्य देखभाल बीमा प्रदाताओं द्वारा कवर किया जाता है।
सारांश
हर्निया में रोगी के पेट या ग्रोइन क्षेत्र में एक कमजोर जगह से भीतरी अंग या फैटी टिशू बाहर की ओर उभार के रूप में दिखने लगते हैं। इसका शुरुआती उपचार प्रबंधन से किया जाता है पर गंभीर मामलों में सर्जरी की जाती है। इसके इलाज का खर्च बीमा कंपनियों द्वारा वहन किया जाता है।