Sarvangasana Benefits - सर्वांगासन के फायदे
क्या है सर्वांगसन
योग के फायदे से भला कौन परिचित नहीं है! प्राचीन भारत के ऋषिं-मुनियों की खोज इस विधा को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा ध्यान अपने शरीर की ओर तब तक नहीं जाता, जब तक इसे कोई बीमारी नहीं घेर लेती। ऐसे में अपनी दिनचर्या में योग के लिए थोड़ा सा वक्त निकालकरर इसके कई लाभ उठाए जा सकते हैं। ये हमें रोगों से मुक्त कर स्वस्थ जीवन की राह पर ले जाता है। योग में कई आसन होते हैं जो अलग-अलग अंगों के लिवए फायदेमंद होते हैं। वहीं एक ऐसा आसन भी है जो पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है। अगर आपकी दिनचर्या ज्यादा ही व्यस्त है तो सर्वांगासन करके पूरे शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। सर्वांगासन नाम से ही मालूम पड़ रहा है, सर्व अंग आसन यानी शरीर के सारे अंगों की बात की जा रही है। इस योगासन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये पूरे शरीर के लिए किया जाना वाला एक आसन है। अगर आपको सर्वांगासन के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलेगा तो आप भी इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहेंगे। क्योंकिव ये शरीर के सभी अंगों को आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है। इसे शोल्डर स्टैंड पोज भी कहते हैं। सर्वांगासन को सभी योग आसनों का जनक भी कहते हैं।
सर्वांगासन के फायदे
बाल बनाए मजबूत-
ये आसन बालों के लिबए बेहद फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से मस्तिनक वाले भाग में रक्त का संचार सही रहता है, जिससे पोषक तत्वों की जरूरत पूरी होती है और बाल मजबूत बनते हैं।
- त्वचा में लाए रौनक- त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिहए ये आसन अचूक उपाय है। ये बढ़ती उम्र की निशानियों को रोकता है। त्वचा में चमक लाता है, झुर्रियों से बचाता है साथ ही कील-मुहासों में भी फायदेमंद है।
- तनाव, थकान करे दूर- तनाव और थकावट को दूर कर ये आसन नई ऊर्जा का संचार करता है।
- थायराइड के मरीजों के लिरए उपयोगी- ये आसन करने से थायराइड और पैराथायराइड ग्रंथियां सुचारु रूप से काम करती हैं।
- वजन रखे नियंत्रित- ये आसन शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखकर वजन कंट्रोल में मदद करता है।
- आंखों के लिीए फायदेमंद- किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ये आसन करने पर आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही कई तरह के नेत्र के रोगों से भी बचाता है।
- करे कब्ज का इलाज- अगर आपको कब्ज की समस्या है और आप तरह-तरह के उपाय करके थक चुके हैं तो ये आसन आजमा कर देखें।
- अल्सर में लाभकारी- इस योगासन से अंग सक्रिय होते हैं और सही एंजाइम का सर्कुलेशन होता है, जिससे अल्सर और कोलाइटिस जैसी बीमारियों में आराम पहुंचता है।
- सिरदर्द से दिलाए छुटकारा- रोजाना ये योगासन करने से पुराने से पुराने सिरदर्द में आराम मिल जाता है।
- महिलाओं के लिगए बेहद लाभकारी- सर्वांगासन करने से महिलाओं के मासिक चक्र की अनियमितता, खून की कमी और बांझपन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- बढ़ाए भूख- पेट के रोगों के लिंए भी ये आसन लाभकारी होता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत बनने के साथ भूख भी बढ़ती है।
ऐसे करें सर्वांगासन
योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनो पैरों को मिलाएं। धीरे-धीरे सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। ध्यान रहें इस क्रिया को करते समय पैर एक दम सीधे रहें। अब छाती के भाग को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़कर कमर पर रखें। ध्यान रहे इस अवस्था में पूरे शरीर का भार कंधों पर रहना चाहिए। इस स्थिति में पैरों को तान कर ऊपर की ओर रखें। इसके बाद इस स्थिति में कुछ देर रुकें। फिर शरीर को ढीला छोड़कर घुटनों को मोड़कर धीरे-धीरे शरीर को हथेलियों के सहारे से सामान्य स्थिति में ले आएं। इसके बाद कुछ देर आराम करने के बाद आप इस क्रिया को तीन बार करें।
सावधानियां
-अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कान से जुड़ी समस्या, स्पांडिलाइटिस या स्लिप डिस्क की समस्या है, तो ये आसन न करें।
- इस योग आसन को पूर्व या पश्चिम की ओर मुंह करके ना करें। उत्तर की ओर मुंह करके ये आसन करना ज्यादा फायदेमंद है।
काम के टिप्स
अगर आपको अपना शरीर उठाने में कठिनाई हो रही है, तो तकिया रखकर आप इसका अभ्यास कर सकते हैं।