Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

Pimples On Face Treatment At Home in hindi - चेहरे के मुंहासों का घरेलू इलाज

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 15 Years Exp.BAMS
Topic Image

हम सभी को चिकनी और बेदाग गालो की चाह होती है पर ऐसा होना शायद हर किसी की किस्मत में नही होता। मुहासे यानी पिंपल्स होने की वजह से चेहरे पर दाग हो जाते है। जिससे की चेहरे की खूबसूरती पर बहुत असर पड़ता है।  ज़रूरी नही की पिंपल्स सिर्फ़ टीन एजर्स को ही हो। आजकल यह हर किसी को होते है। इससे कोई फर्क नही पड़ता की आप किस उम्र के है। आजकल की स्ट्रेस भारी लाइफ और प्रदुषण के चलते, चाहे कोई काला हो या गोरा सभी को पिंपल्स और रेडनेस का सामना करना पड़ता है। तो ऐसी समस्या पर बाहरी इलाज काफी महंगे और नेगेटिव साइड इफ़ेक्ट के खतरे से भरपूर होते हैं तो बेहतर अपनाएं जाएं कुछ घरेलू टिप्स जो असरदार भी हों एयर पॉजिटिव साइड इफ़ेक्ट से भरे हों । पिंपल्स के इलाज जानने के साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि पिंपल्स होने की वजह क्या हैं और किस तरह की सावधानियाँ बरतने से हम पिंपल्स के प्रकोप से बच सकते हैं और साथ ही जानेंगे उन आसान असरदार घरेलू नुस्खो के बारे में जिससे पाएंगे आपने मुताबिक साफ सुथरा मुंहासों से मुक्त आकर्षक चेहरा।

पिंपल्स होने के पीछे के खास वजहें

  • अपने त्वचा की सफाई न करना।
  • पेट की खराबी होना या पेट सही साफ़ न करना।
  • हार्मोन में गड़बड़ी का हो जाना या हारमोंस में सही ताल – मेल नहीं होना।
  • चेहरे पर क्रीम तेल या चिकनाई युक्त पदार्थ का इस्तेमाल करना।
  • चेहरे की त्वचा का बहुत अधिक तेलीय होना।
  • दिनचर्या का सही न होना।
  • खाने – पीने की गलत आदत होना।
  • अत्यधिक मात्रा में वसायुक्त भोजन करना।
  • कई लोगो के चेहरे पर फोड़े – फुंसियों का होना वंशानुगत समस्या भी होती है।
  • सूरज की किरणों के सामने अधिक रहना।

पिंपल्स से बचने के लिए बरतें ये कुछ सावधानियां

  • गंदे हाथो को चेहरे पर ना लगाये 
  • दूध से बनी चीजो का कम उपयोग करे
  • धूप और प्रदूषित जगहों पर कम जाए 
  • वसायुक्त खाना खाने से बचे 
  • चेहरे पर क्रीम या कॉस्मेटिक न लगाये 

पिंपल्स से मुक्ती पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।

1. पुदीना
 पुदीने में काफी मात्रा में मेंथॉल होता है जो आपके मुंहासो में जलन को कम कर देता है। पुदीने के रस को अपने मुंहासो पर लगाये और कुछ समय बाद उसे पानी से धो ले।
2. तुलसी  
तुलसी से बने पेस्ट से आप जल्द ही पिंपल्स से छुटकारा पा सकते है। इसका रेग्युलर इस्तेमाल किया जाए। अगर आपको ताज़ा पत्तिया नही मिलती है, तो आप इससे आस पास के किसी भी माल से खरीद सकते है। 

3. मेथी 
मेथी के पत्तो का या मेथी के बीजो को उबालकर आप इनका पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर 10-15 मिनट तक लगाए रहें इसके बाद सादे पानी से धो लें। मेथी हमारे चेहरे को साफ़ रखने में सहायक होती है। यह दाग – धब्बे हटाने काफी सहायता करती है।

4. खीरा 
 खीरा हमारी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे में निखार आता है और हमारी त्वचा ग्लो करती है। आप खीरे के पेस्ट को अपने मुंहासो में प्रयोग करे असर खुद नजर आने लगेगा ।

5. आलू 
 कच्चे आलू के छिलके मुंहासे दूर करने के लिए आलू का सबसे बेस्ट होम रेमेडीज के तौर पर  हैं। आप इन्हें अपने मुंहासो पर लगाये। इसके अलावा भी आप आलू को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर प्रयोग कर सकते है। आलू का रोजाना उपयोग आपको बहुत फायदा देगा।

6. नींबू और गुलाबजल
आप नींबू में गुलाब जल डालकर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। आधे घंटे रखने के बाद पानी से चेहरा धो ले। इस प्रयोग को 10-15 दिन करने से मुहासे ठीक हो जाते है।इसके बाद आप गरम पानी में नींबू निचोड़ कर उसकी भाप लेंगे, तो आपको और भी जल्दी फायदा मिलेगा।

 7. नीम 
 नींम की पत्तियो का पेस्ट बनाकर उसे एफक्टेड एरीयाज़ पर लगाने से पिंपल्स जल्दी दूर हो जाते है। इसके अलावा नीम के पेड़ की छाल को घिसकर उसका भी लेप बना सकते है। यहा तक की नीम के दातुन के नर्म कुकचे को भी चेहरे पर फेर्न से मुहांसे ठीक हो जाते है।

 8. चमेली का तेल 
चमेली के तेल मई सुहागा को मिलकर रात को सोते समय चेहरे पर लगाकर मालिश करें नियमित तौर पर ऐसा करने से चेहरे के मुहासे के साथ साथ उसके दाग भी दूर हो जाते है। 
9. बेसन
सुबह बेसन में पानी मिलाकर गाढ़ा लेप बनाएं।और इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे के पिंपल्स और उससे होने वाली जलन से भी बहुत आराम मिलेगा। 

10. जायफल
रात को जायफल को कच्चे दूध के साथ घिसें और लेप लगाकर सो जाएं और सुबह चेहरा धो ले। इससे चेहरे में निखार आता है। साथ ही कील, दाग धब्बे से चेहरे को छुटकारा मिलता है।  

11. एलोवेरा 
अलोवेरा औषधि की तरह उपयोग में लाया जाता है। इसका गुदा निकल कर संक्रमित जगह पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

12. दालचीनी 
 दालचीनी को थोड़ा भूनकर पीस लें। अब इस पाउडर को शहद के साथ मिलकर 10-15 मिनिट तक रखे। ऐसा 5 से 6 हफ्ते लगातार इस्तेमाल करने से आपके मुहासे पूरी तरह से ठीक हो जाएँगे।
13. कपूर
 कपूर को नारियल तेल के साथ मिलकर मुंहासों पर लगाए, और लगभग 10 मिनट बाद धो ले, यह नुस्खा पिंपल्स के काफी कारगर साबित होता है ।

इन नुस्खों के साथ ही अपनाएं कुछ अच्छी आदतें

  • भरपूर मात्रा में पानी पिए 
  • अपने चेहरे की रोजाना सफाई करे 
  • अपने पेट को अच्छी तरह से साफ़ करे 
  • अपने चेहरे को पानी से धोते रहे 
  • अपना डेली रूटीन सुधारें 
  • शराब और तम्बाकू से परहेज करें
  • कही बाहर से आने पर अपना मुँह अवश्य धोए

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Acne/Pimples treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details