Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Feb 29, 2024
BookMark
Report

Periods Jaldi Lane Ke Gharelu Upay in Hindi - पीरियड जल्दी लाने के उपाय

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 15 Years Exp.BAMS
Topic Image

पीरियड्स को जल्दी लाने के उपाय (periods ko jaldi lane ke upaye) जानना एक महिला के जीवन में बहुत उपयोगी होता है। अगर पीरियड्स (periods) लेट हो जाएँ तो महिलाओं के जीवन की पूरी साइकिल बिगड़ जाती है। गर्भधारण करने से लेकर, उनके आने जाने के प्लान्स तक उनकी पीरियड्स की डेट पर निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर पीरियड्स डिले या लेट हो जाएं, तो उसे जल्दी कैसे लाना है, इसके बहुत से उपाय होते हैं।

पीरियड्स से सम्बंधित महिलाओं के मन में अक्सर कुछ सवाल होते हैं, जिनमें - 5 मिनट में पीरियड कैसे लाएं, 1 घंटे में पीरियड कैसे लाएं, 1 दिन में पीरियड कैसे लाये प्रमुख हैं। हालांकि पीरियड्स को जल्दी कैसे लाये (periods ko jaldi kaise laye), इसके बहुत से तरीके होते हैं और इसका चयन महिला को खुद से करना होता है। तो आइये सबसे पहले जानते हैं की पीरियड्स में देरी के क्या कारण होते हैं। 

पीरियड में देरी के कारण - Periods Mein Deri Ke Karan

यदि पीरियड सही समय पर नहीं होता है तो यह कई तरह की समस्याओं की तरफ इशारा करता है। इन कारणों में तनाव बढ़ना, वजन कम होना, मोटापा, पीसीओडी बीमारी और जन्म नियंत्रण के लिए ली जाने वाली दवाएं शामिल हैं।

पाॅली सिस्टिक ओवेरियन डिजीज विशेष रूप से पीरियड में देरी के लिए जिम्मेदार होती है।  यह एक ऐसी स्थिति होती है, जब महिलाओं के शरीर के अंदर एंड्रोजेन हार्मोन बनना शुरू हो जाता है, जिससे उनके गर्भाशय के अंदर सिस्ट बनने लगता है और ओव्युलेशन की प्रक्रिया बंद हो जाता है।

इसके परिणामस्वरूप मासिक धर्म में भी देरी होती है। हालाँकि, डॉक्टर पीरियड को नियमित करने के लिए जन्म नियंत्रण या अन्य दवाइयां देते हैं। इस तरह की दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए पीरियड को जल्दी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के घरेलू नुस्खे हैं। जिनके इस्तेमाल से पीरियड को जल्दी लाया जा सकता है.

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय - Periods Jaldi Lane Ke Liye Gharelu Upay in Hindi

1. विटामिन सी की सहायता से

विटामिन सी हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की रासायनिक प्रक्रियाओं में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदाहरण के लिए, ये विभिन्न संदेशों को तंत्रिकाओं तक पहुंचता है और इसके साथ ही ऊर्जा के प्रवाह में भी इसकी भूमिका होती है। यही नहीं ये मासिक धर्म को शीघ्र लाने में भी मदद करती है। इसकी खास बात ये है कि यह नींबू, टमाटर, संतरा, ब्रोकली, कीवी फल और अजमोद आदि फलों में आसानी से मिल सकता है।

2. गर्म पानी की सेकाई

पीरियड जल्दी लाने के उपाए (period jaldi lane ke upay) वैसे तो बहुत से हैं लेकिन आसानी से उपलब्ध होने वाला तरीका है गर्म पानी का उपयोग। इस तरीके को अपनाने के लिए आपको किसी पैकेट या बोतल में गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गरम पानी लेना है। फिर उसको पेट के निचले भाग में प्रत्येक दिन 10-15 मिनट तक रख  करनी है। ऐसा करने से आपका पीरियड जल्दी लाने में मदद मिलेगी।  

3. संभोग से भी पीरियड्स को जल्दी ला सकते हैं

ये पढ़कर आप अचंभित जरूर हो सकते हैं लेकिन ये सच है। दरअसल जब भी आप सहवास में होते हैं तब आपके शरीर में कई तरह के हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इन हार्मोनों में कुछ मासिक धर्म को जल्दी लाने वाले भी होते हैं। यदि आप पीरियड्स की डेट से गुज़र रही हैं, तो इससे कई बार पीरियड 5 से 10 मिनट में भी आ जाता है।

4. अदरक की चाय की सहायता से

यदि आप पीरियड को जल्दी लाना चाहती हैं तो इसके लिए प्रत्येक दिन आपको दो कप अदरक की चाय पीनी होगी। ये एक बेहद सुलभ तरीका है, लेकिन कई लोगों को चाय पीना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग रोज सुबह अदरक को गुड़ के साथ लें।

5. पपीते की मदद से

पपीता एक ऐसा फल है जिसमें बेहतरीन स्वाद के साथ ही भरपूर विटामिन भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों के साथ ही कैरोटीन भी पाया जाता है जो कि महिलाओं के पीरियड को जल्दी लाने में मददगार है। दरअसल पपीता खाने से एस्ट्रोजेन नाम का हार्मोन स्रावित होने के लिए प्रोत्साहित होता है। इस तरीके से पीरियड एक दिन में लाने में भी मदद मिलती है।

6. तनाव से दूर रहकर

वैसे तो तनाव से दूर रहना हमारे लिए हर तरीके से फायदेमंद होता है, लेकिन महिलाओं में जल्दी पीरियड कैसे लाएं (jaldi period kaise laye) भी तनाव का कारण बन जाता है। तनाव से दूर रहना हमें कई परेशानियों से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तनावग्रस्त रहने से हमारा शरीर हार्मोन रिलीज करने में देरी करता है। यदि आप तनाव मुक्त हैं तो शरीर में हार्मोन समय पर रिलीज हो जाते हैं जिससे कि पीरियड्स आने में अनावश्यक देरी नहीं होती है।

7. कुछ मसाले भी हैं मददगार

  • धनिया:  मसाले के रूप में तो धनिया का इस्तेमाल खूब किया होगा, लेकिन अब आप इसे पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दो कप पानी में एक छोटी चम्मच धनिया के बीज डालकर तब तक उबालें जब तक पानी एक कप न रह जाए। अब धनिया को छानकर निकाल लें और इस पानी को दिन में तीन बार पिएं। 
  • मेथी का बीज:  पानी में मेथी का बीज डालकर भी ऐसे ही उबालें और फिर इसे छानकर पानी को पीते रहें।
  • तिल का बीज: दिन में एक छोटा चम्मच तिल का बीज 2 बार गर्म पानी के साथ लेने से भी पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद मिलती है। 
  • सौंफ का बीज: रात में सोने से पहले एक ग्लास में दो छोटे चम्मच सौंफ का बीज मिलाकर छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को पिएं। 
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Irregular Periods treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details