Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

Pait Kam Karne Ke Liye Yoga - पेट कम करने के लिए योग

Profile Image
Dt. RadhikaDietitian/Nutritionist • 17 Years Exp.MBBS, M.Sc - Dietitics / Nutrition
Topic Image

इस नए दौर में लोग नए तकनीकों के सात अपने आप को भी एडवांस बना रहे है। आज इंसान हर जगह अपना कम्फर्ट ढूंढता है और उसी का नतीजा है कि, हर काम चुटकियो में मोबाइल पर हो जाते है। लोग पैसे कमाने के पीछे भाग रहे है पर असल मे तो लोगो का घूमना फिरना भी काफी कम हो गया है और ऊपर से आजकल लोग फ़ास्ट फ़ूड के तो बहुत ही शौकीन हो गए है नतीजन हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है।

मोटापे का सबसे ज्यादा असर यदि किसी चीज़ पर पड़ता है, तो वो है हमारा पेट। आज हर व्यक्ति बढ़ती तोंद को लेकर परेशान है। इस मोटापे से निजाद पाने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपनाते है लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता। भूखे रहके उन लोगो का वजन कम तो हो जाता है, लेकिन पेट पर जमी चर्बी वैसी की वैसी ही रह जाती है।

पेट का निकलना बड़ा आसान है, पर उसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको बताएंगे उस मुश्किल काम को करने का आसान और लाभकारी तरीका जिसे हम योग कहते है। दोस्तो योग में हर समस्या का इलाज है, पेट को कम करने वाले स्पेशल योग आसनो को करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते है।
साधारण व्यायाम करने से इसका असर पुरे शरीर पर पढता है। इसलिए पेट जैसी जगह को टारगेट करने वाले आसान करना फायदेमंद हो सकता है। तो आइये जानते है, पेट की चर्बी को जल्द काटने वाले योगासनों के बारे में।

1. चक्की चलनासन करे आपके तोंद को कम
पेट की चर्बी को दूर करने के लिए चक्की चलनासन बहुत फायदेमंद है। इस आसान को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर अपना आसान बिछाकर आराम से बैठे। अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर से फैलाएं। इस बात का ध्यान रखें की दोनों पैर आपस में सटे हुए हो। इसके बाद आप अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें और घुटनों को बिना मोड़े सर्कुलर दिशा में घुमाएं। पहले तो 8-10 बार क्लॉक वाइस दिशा में घुमाएं और फिर कुछ देर रूककर एन्टी क्लॉक वाइस दिशा में घुमाएं। फिर धीरे-धीरे छोड़ दें। यह एक बेहतरीन आसन है अपने पेट की चर्बी का खात्मा करने का।

2. बालासन का लाभ
जैसा कि हम पढ़ सकते है कि बालासन का नाम बच्चो पर रखा गया है। इस आसान में शरीर की मुद्रा बिलकुल बच्चे की तरह होती है। लेकिन हम में से बहुत कम लोग यह बात जानते है की, इससे पेट की चर्बी भी घटती है। बालासन एक बेहतरीन आसान है पेट की चर्बी कम करने के लिए।
इस आसान को करने के लिए पहले तो घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और आपके शरीर का सारा भाग एड़ियों पर रख दें। अब लम्बी गहरी सांस लेते हुए खुद को आगे की ओर झुकाए और अपने सीने को जांघों से टच करें और अपने माथे से फर्श को छूने का प्रयास करे। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में बने रहकर थोड़ा आराम करके दोबारा करें। इससे आपका पेट यकीनन कम हो जाएगा।

3. पश्चिमोत्तनासन
पश्चिमोत्तनासन योग क्रिया का सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। दरहसल इस आसन क्रिया को करते वक्त आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। इस योग आसन को करने के लिए सबसे पहले तो सीधे लेट जायें। फिर इसके बाद धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपर के हिस्से को उठायें और बैठ जायें। अपने हाथों को ऊपर करें और आगे की ओर झुकते हुए हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करे। पैरो को छूने के बाद 10 सेकंड तक इसी मुद्रा में बने रहे। जिन लोगो का पेट बाहर की और बहुत ज्यादा निकल गया है वह व्यक्ति इस आसान को जरूर करे।

4. भुजंगासन 
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत होती है और शरीर लचीला बन जाता है। इसे करने के लिए पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखे और माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं और शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं। यह करने से पेट पर असर पड़ेगा और पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

5. नौकासन योग
नौकासन करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल निचे लेट जाए फिर अपनी एड़ी और पंजे मिलाये और दोनों हाथ भी कमर से सटा कर रखे। अब अपने दोनों पैर, हाथ और गर्दन को धीरे-धीरे एक साथ समानांतर क्रम में ऊपर उठाए। इस अवस्था में शरीर का वजन नितंभ पर आना चाहिए। तीस सेकंड इसी पोज़िशन में रुकने के बाद फिर से पहले वाली पोज़िशन में आये और लेट जाए। इस आसान को चार से पांच बार दोहराये। इससे आपको अपने बढ़ते हुए पेट को कम करने में आसानी होगी।
 

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Yoga treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details