Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Jun 27, 2023
BookMark
Report

प्राकृतिक गर्भ निरोधक

Profile Image
Dr. ReginaGynaecologist • 27 Years Exp.MBBS, MS - Obstetrics and Gynaecology
Topic Image

जब एक एक्टिव सेक्सुअल लाइफ जी रहे होते हैं पर गर्भ धारण नहीं करना चाहते तो गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करना ज़रूरी हो जाता है। इसके लिए कई बार महिलाएं गर्भ निरोधक दवाओं का सहारा लेती है ।वहीं कई बार पुरुष साथी कंडोम का उपयोग कर के गर्भ धारण की संभावना पर रोक लगाते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि जन्म नियंत्रण दवाओं या भौतिक उपकरणों के उपयोग के बिना भी प्राकृतिक रूप से गर्भावस्था को रोका जा सकता है ।तो आइए जानते हैं कि कैसे आप बिना किसी केमिकल युक्त गर्भ निरोधक का इस्तेमाल किए गर्भ धारण करने से बच सकती हैं।

स्तनपान (लैक्टेशनल एमेनोरिया)

जिन महिलाओं ने सिर्फ 6 महीने पहले ही जन्म दिया है और फिलहाल दूसरा बच्चा नहीं चाहती हैं वो स्तनपान करा के गर्भ धारण के रिस्क को कम कर सकती हैं।कई बार ऐसी महिलाओं में जन्म देने के बाद से स्तनपान कराते रहने से माहवारी नहीं होती है।इसे कभी-कभी लैक्टेशनल इनफर्टिलिटी के रूप में जाना जाता है।

लगातार स्तनपान जन्म देने के छह महीने बाद तक ओव्यूलेशन को स्थगित कर सकता है। यह प्राकृतिक जन्म नियंत्रण विधि कारगर है क्योंकि दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक हार्मोन ओव्यूलेशन को ट्रिगर करने वाले हार्मोन को रिलीज़ होने से रोकता है।हालांकि जानकार मानते हैं कि इस तरीके पर छह महीने से अधिक समय तक भरोसा नहीं करना चाहिए।

लैक्टेशनल एमेनोरिया विधि केवल तभी प्रभावी होती है जब आप अपने बच्चे को दिन में कम से कम हर चार घंटे और रात में हर छह घंटे में दोनों स्तनों से दूध पिलाती हैं।

वीर्य स्खलन से पहले निकासी

सेक्स के दौरान वीर्य स्खलन से पहले पुरुष साथी लिंग को बाहर निकाल ले तो भी गर्भ धारण से बचा जा सकता है। इस विधि को प्राकृतिक रूप से गर्भ निरोधक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बुनियादी दैहिक तापमान

बेसल बॉडी टेम्परेचर मेथड में हर सुबह एक महिला के तापमान को मापना शामिल है क्योंकि एक महिला के शरीर का तापमान उसके अंडाशय से अंडा निकलने से 12 से 24 घंटे पहले लगभग 1°F गिर जाता है। यह संकेत होता है कि उस समय वह महिला उच्च प्रजनन क्षमता की अवधि में यानी हाई फर्टिलिटी पीरियड में है। यदि आप गर्भधारण से बच रही हैं तो आपको इस दौरान संभोग से दूर रहना चाहिए। यह अवधि तापमान में गिरावट से सामान्य होने के 48 से 72 घंटे बाद तक रहती है।

प्राकृतिक जन्म नियंत्रण के लिए जड़ी बूटियां

प्राकृतिक उपचार के जानकार मानते हैं कि गर्भावस्था को रोकने में जड़ी-बूटियाँ काफी प्रभावी हो सकती हैं।

  • थीसल- गर्भ निरोधक के तौर पर इससे बनी चाय पीने की सलाह दी जाती है।
  • वाइल्ड कैरट सीड्स-  भारत के कुछ हिस्सों में महिलाएं संभोग के तुरंत बाद एक चम्मच वाइल्ड कैरट सीड्स खाती हैं। फिर वे गर्भ धारण को रोकने के लिए अगले 7 दिनों के लिए हर दिन एक चम्मच वाइल्ड कैरट सीड्स लेती रहती हैं।
  • अदरक की जड़- प्राकृतिक चिकित्सक मासिक धर्म शुरू करने के लिए 5 दिनों से अधिक समय तक प्रतिदिन 4 कप अदरक की चाय पीने का सुझाव देते हैं। इससे गर्भ धारण से बचा जा सकता है। इसी प्रकार कई अन्य पौधों से मिलने वाली चीज़ों का उपयोग कर गर्भ धारण से बचा जा सकता है ।इनमें नीम,अरंडी औऱ एवोडिया भी शामिल हैं।ये जड़ी बूटियां या तो शरीर को अंडा छोड़ने से रोकती हैं या फिर शुक्राणु को अंडे को निषेचित करने से रोकती हैं। इसके अलावा ये  निषेचित अंडे का गर्भ में प्रत्यारोपित होने से बचाव भी कर सकती हैं।

सेक्स से दूरी

अगर आप गर्भ धारण से बचना चाहते हैं तो सेक्स से दूरी बनाकर भी गर्भधारण की संभावना को टाल सकते हैं। यह एकमात्र जन्म नियंत्रण विधि है जो गर्भावस्था के साथ-साथ यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) को रोकने में पूरी तरह प्रभावी है।सेक्स से परहेज़ आपका निर्णय है, लेकिन इसे काम करने के लिए, आप और आपके साथी दोनों को सहमत होना चाहिए। कभी-कभी संयम का अभ्यास करना कठिन हो सकता है। यदि आपके पास इस विकल्प के लिए कोई विशिष्ट कारण हैं तो आपके लिए इस पर टिके रहना आसान हो सकता है।

प्रजनन जागरूकता

प्रजनन जागरूकता विधियों के लिए आपको अपने शरीर से जुड़ी जानकारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि आप सबसे अधिक फर्टाइल कब हैं। फिर आप ओवुलेशन के समय कंडोम रहित सेक्स करने से बचें। इस प्राकृतिक जन्म नियंत्रण पद्धति में शरीर के विभिन्न परिवर्तनों  पर ध्यान देना और उन्हें यह अनुमान लगाने के लिए रिकॉर्ड करना शामिल है कि आप कब ओव्यूलेट करेंगे।

सफल होने के लिए, आपको अपने प्रजनन संकेतों को रिकॉर्ड और चार्ट करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। फिर आपको अंडा रिलीज़ होने की अवधि में सेक्स नहीं करना है।ये रोकथाम आपको पांच दिन पहले करनी होगी क्योंकि शुक्राणु पांच दिनों तक प्रजनन पथ में रह सकते हैं।

आप अपने शरीर के परिवर्तनों को ट्रैक करने में मदद करने के लिए फर्टिलिटी ऐप्स का सहारा भी ले सकती हैं ।

आउटरकोर्स

अगर आप गर्भ धारण करने से बचना चाहती हैं तो इंचरकोर्स की जगह आउटरकोर्स करें। आउटरकोर्स यानी बिना संभोग के किसी अन्य प्रकार की यौन गतिविधि में लिप्त होना है। इसमें चुंबन, कामुक मसाज, मैनुअल प्लेज़र, हस्तमैथुन, ओरल सेक्स,एनल सेक्स या सेक्स टॉयज़ का उपयोग करना शामिल है।

हालांकि यह प्राकृतिक विधि एसटीआई से पूरी तरह से रक्षा नहीं कर सकती है क्योंकि इसमें भी त्वचा से त्वचा का संपर्क या शारीरिक तरल पदार्थों का आदान-प्रदान हो सकता है। इन गतिविधियों के दौरान इंटर्नल या एक्सटर्नल कंडोम के उपयोग से आपको एसटीआई होने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Sex Education treatment

View fees, clinc timings and reviews

RELATED LAB TESTS

doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details