Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Feb 16, 2023
BookMark
Report

क्या प्रीकम से भी गर्भधारण हो सकता है, ये कितना आम है?

Profile Image
Dr. Chandra MouliGynaecologist • 24 Years Exp.MBBS, MS - Obstetrics and Gynaecology
Topic Image

सेक्स के दौरान पुरुषों के लिंग से एक तरल पदार्थ निकलता है जिसे अकसर हम लुब्रिकेशन समझते हैं। पर क्या आपको पता है कि इससे भी गर्भधारण हो सकता है।

स्खलन होने से पहले, पुरुष प्रजनन प्रणाली पूर्व-स्खलन यानी प्री-कम जारी करती है, जो विशेष रूप से सेक्स के लिए उत्पादित लुब्रिकेशन का एक प्रकार है।

प्री-कम में तकनीकी रूप से शुक्राणु नहीं होते हैं, इसलिए प्री-कम से गर्भवती होने की संभावना काफी कम होती है। हालांकि इसमें शुक्राणुँ की संख्या शून्य भी नहीं होती है।

चाहे स्खलन से पहले लिंग की निकासी आपकी जन्म नियंत्रण की मुख्य विधि हो या आप इस विधि पर पूरा पूरा भरोसा करते हैं। बावजूद इसके, इसमें भी महिला के गर्भवती होने की संभावना हो सकती है। इसके लिए आपको प्री-कम और वीर्य के बारे में जानने की आवश्यकता है।

प्री-कम क्या है?

प्री-कम एक तरल पदार्थ है जो ज्यादातर बलगम, प्रोटीन और एंजाइम से बना होता है। यह पीएच को संतुलित करने के लिए होता है। इसके साथ ही यह शुक्राणु को सुपर अम्लीय योनि में जीवित रहने का बेहतर मौका देने के लिए पुरुष मूत्रमार्ग को कम अम्लीय बनाता है।

जानकार मानते हैं कि पूर्व-स्खलन तरल पदार्थ यानी प्री कम यौन संभोग की सुविधा के लिए लिंग के ग्रंथियों द्वारा उत्पादित लुब्रिकेशन का काम करता है। यह शरीर विज्ञान का एक सामान्य हिस्सा है।

पूर्व-स्खलन तरल पदार्थ का उत्पादन करने वाली शिश्न ग्रंथियां शुक्राणु का उत्पादन नहीं करती हैं । शुक्राणु अंडकोष से बनता है और यह माना जाता है कि प्रीकम जैसे तरल पदार्थ में पाए जाने वाले शुक्राणु पहले हुए स्खलन से मूत्रमार्ग के अंदर बचे हुए शुक्राणु होते हैं।

दूसरे शब्दों में प्री-कम में आमतौर पर शुक्राणु नहीं होते हैं, लेकिन यह संभव है कि कहीं छिपे हुए शुक्राणु उसमें अपना रास्ता बना लें।

यह हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति के शारीरिक रूप से ऑर्गैज़्म महसूस करने और स्खलन होने से पहले प्री-कम अनैच्छिक रूप से बाहर आ जाता है। प्री-कम वास्तव में केवल स्खलन की शुरुआत है ।

क्या प्री-कम में शुक्राणु होते हैं?

प्री-कम द्रव में ही शुक्राणु नहीं होते हैं, लेकिन शुक्राणु इसमें रिसाव कर सकते हैं क्योंकि यह मूत्रमार्ग से नीचे जाता है, जहां पिछले स्खलन से अवशेष मौजूद हो सकते हैं और वीर्य से पहले प्री-कम के साथ मिल सकते हैं। जानकार मानते हैं कि

स्खलन से निकलने वाले सामान्य वीर्य में प्रीकम की तुलना में 40 मिलियन से अधिक गतिमान शुक्राणु होते हैं।

शोध बताते हैं कि 27 पुरुषों में प्री-कम के स्पर्म काउंट पर 2013 में किए गए एक छोटे से अध्ययन में पाया गया कि 41% प्रतिभागियों में उनके प्री-कम में शुक्राणु थे, जिनमें से 37% गतिशील और स्वस्थ शुक्राणु थे।

इसी तरह 2016 के समान अध्ययन प्री-कम में शुक्राणुओं की संख्या पर लगभग 17% प्रतिभागियों के प्रीकम में स्वस्थ शुक्राणु पाए गए। लेकिन 2021 का एक अध्ययन प्री-कम में शुक्राणु के बारे में कुछ भी निर्णायक रूप से उजागर करने में सक्षम नहीं था।

यह पुष्टि करता है कि यह प्रश्न ऐसा है जिस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

क्या आप गर्भनिरोधक तरीके के तौर पर स्खलन से पहले निकासी की विधि का पालन करते हैं

वास्तव में स्खलन से पहले विदड्राल या निकासी विधि पूरी तरह से सुरक्षित नहीं  है। यदि आप बिना किसी सुरक्षा के योनि में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो आपको स्खलन होने से पहले और वास्तव में उत्तेजित होने से बहुत पहले बाहर आ जाना  चाहिए।

संभोग के कगार से पहले बाहर निकलना आपके लिए फूलप्रूफ नहीं है । इसका मतलब यह भी है कि लिंग के स्तंभन बाद, त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने से पहले आपको कंडोम लगाना चाहिए।

शोध बताते हैं कि लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं सेक्स के दौरान निकासी विधि से गर्भवती हो सकते हैं, इसलिए यह संभव है कि वे लोग पूर्व-स्खलन से गर्भवती हुए हों ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यदि आप निकासी विधि का उपयोग कर रहे हैं तो प्री-कम से गर्भधारण की संभावना लगभग 20 प्रतिशत है। इसलिए यह कारगर हो सकता है पर पूरी तरह नहीं।

डब्ल्यूएचओ यह भी कहता है कि जन्म नियंत्रण का सबसे प्रभावी रूप एक मौखिक गर्भनिरोधक है। वहीं गर्भावस्था और यौन संचारित संक्रमणों को रोकने का एकमात्र तरीका कंडोम का सही और लगातार उपयोग है।

क्या पूर्व-स्खलन को रोकने या उससे बचने का कोई तरीका है?

प्री-कम को रोकने का कोई तरीका नहीं है। इसकी मात्रा कई कारकों द्वारा निर्धारित की जाती है। प्री कम की मात्रा उत्तेजना स्तर, हार्मोनल स्थिति, हाइड्रेशन के स्तर और दवाओं के आधार पर भिन्न हो सकती है । प्री-कम से बचने का एकमात्र तरीका एक अवरोध है जैसे कि कंडोम। कई लोग यह भी मानते हैं कि अगर कोई पुरुष सेक्स से पहले पेशाब करता है, तो यह मूत्रमार्ग से शुक्राणु को धो सकता है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है।

दवाएं स्पर्म काउंट को कैसे प्रभावित करती हैं

हालाँकि, यदि आप पुल-आउट विधि का उपयोग करना चुनते हैं, तो किसी अन्य जन्म नियंत्रण विधि का उपयोग करना ,जैसे शुक्राणुनाशक लुब्रिकेंट गर्भावस्था के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन जैसा कि सभी जन्म नियंत्रण विधियों के साथ होता है इसकी प्रभावशीलता उचित तरीके और लगातार उपयोग पर निर्भर करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप योनि में गर्भनिरोधक या शुक्राणुनाशक जेल को पुलआउट के साथ इस्तेमाल करते हैं तो  तो आपको दिए गए निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि अकेले शुक्राणुनाशक जेल के इस्तेमाल किए जाने पर यह केवल 28 प्रतिशत ही प्रभावी होता है। 

यानी हम ये मान सकते हैं कि प्रीकम भी एक हद तक स्खलन ही है। उसमें भी शुक्राणु मौजूद हो सकते हैं।इसलिए अगर आप पूरी तरह आशवस्त होना चाहते हैं कि आपने सुरक्षित यौन संबंध बनाएं हैं को पुलआउट पर भरोसा ना करें।

In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Avoid Pregnancy treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details