पहली बार सेक्स से जुड़े सवालों का सच जाने
पहली बार सेक्स से जुड़े सवालों का सच जाने
1. फर्स्ट टाइम सेक्स में दर्दः अक्सर कहा जाता है कि पहली बार सेक्स करने में बहुत दर्द होता है लेकिन अगर ठीक से फोरप्ले किया जाए और आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हों तो पहली बार सेक्स करना बहुत आसान हो जाता है और बहुत कम दर्द होता है। आप चाहें तो इस समय लुब्रीक्रेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. साइज का महत्वः यकीन मानिए सेक्स में साइज का कोई महत्व नहीं होता। महिलाओं में अक्सर यह भ्रम होता है कि उनके पार्ननर का साइज जितना बड़ा होता है उन्हें उतनी जल्दी ऑर्गेजम तक पहुचेंगी। लेकिन यह धारणा बिल्कुल अलग है। ऑर्गेजम का साइज से कोई लेनादेना नहीं होता है।
3. पोर्न फिल्मों जैसा अहसासः अगर आपको लगता है कि आप भी पोर्न स्टार की तरह सेक्स कर पाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। पोर्न फिल्मों में कई ऐक्ट तो फेक होते हैं और साथ ही आपकी बॉडी भी पोर्न स्टार्स जैसी नहीं होती। इसलिए उन्हें फॉलो करने की कोशिश न करें।
4. ब्लीडिंग की धारणाः आमतौर पर लोगों में यह धारणा है कि फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान वर्जिन लड़की को ब्लीडिंग होना जरूरी है। लेकिन यह सही नहीं है। ब्लीडिंग का संबंध वर्जिनिटी से बिल्कुल नहीं है। ब्लीडिंग हाइमन के फटने से होती है, जो संभव है कि कभी उस पर खेलकूद या भागदौड़ के कारण दबाव पड़ने पर पहले ही फट गई हो। जरूरी नहीं है कि ऐसा सेक्स के दौरान ही हो।
5. ज्यादा समय तक सेक्सः लोगों में यह धारणा है कि पहली बार सेक्स की अवधि बहुत लंबी होती है और इसका अंत ऑर्गेजम के रूप में होता है। लेकिन यह धारणा सही नहीं है और ऑर्गेजम के मामले में महिलाओं को निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए जरूरी है कि पहली बार सेक्स के दौरान बिना किसी उम्मीद के सिर्फ इसे एंजॉय करने की कोशिश करें।