Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

How to Increase Blood Platelets With Home Remedies - खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय

Profile Image
Dt. RadhikaDietitian/Nutritionist • 15 Years Exp.MBBS, M.Sc - Dietitics / Nutrition
Topic Image

प्लेटलेट्स हमारे शरीर संरचना का एक बेहद जरूरी हिस्सा हैं। ये हमारे रुधिर का थक्का जमाने में मददगार होती हैं, जिससे शरीर से खून का नुकसान ज्यादा नहीं हो पाता। सामान्य व्यक्तिी के शरीर में 1.5 लाख से 4.5 लाख प्रतिे माइक्रोलीटर प्लेटलट्स होती हैं। रोजाना हमारे शरीर में प्लेटलेट्स बनती और नष्ट होती रहती हैं। प्लेटलेट्स की संख्या अगर 1.5 लाख से कम हो जाए तो इस स्थि ति् को थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया कहते हैं। अगर प्लेटलेट्स की संख्या 20 हजार से कम हो जाए तो व्यक्तिी की जान को खतरा हो सकता है। इस स्थितिी में रोगी को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती हैं।

इन वजहों से घट सकती हैं प्लेटलेट्स 
प्लेटलेट्स सामान्यता वायरल बीमारियों में घट जाती हैं। बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। वहीं प्लेटलेट्स कम होने की कुछ बेहद गंभीर वजहें जैसे ल्यूकेमिया, एनीमिया, कैंसर, लिवर या किडनी की बीमारी वगैरह भी हो सकती हैं। इसके साथ विटामिन बी 12 की कमी, खून में संक्रमण या ऑटो इम्यून बीमारी भी प्लेटलेट्स कम होने की वजह हैं।

ऐसे पहचानें प्लेटलेट्स की कमी 
प्लेटलेट्स का मुख्य काम शरीर में खून का थक्का जमाना है। खून में प्लेटलेट्स कम हो जाने पर रोगी में अंदरूनी या बाह्य रक्तस्त्राव होने लगता है। चोट लगने या घाव हो जाने पर खून बहना बंद न होना, नाक या मसूड़ों से खून आना, थकान, सुस्ती, पेशाब में खून आना, त्वचा में खून के चकत्ते पड़ना आदि प्लेटलेट्स कम होने के लक्षण हैं। 

प्लेटलेट्स कम होने की आशंका हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेकर ब्लड टेस्ट करवाएं। इसके अलावा ये घरेलू उपाय भी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

1. पपीता- 
पपीते का फल और इसकी पत्तिलयां दोनों ही प्लेटलेट्स की संख्या में कुछ ही दिनों में इजाफा कर सकती हैं। कुछ शोधों में भी ये बात सामने आई है किा पपीते की ताजी, हरी पत्तियों को पीसकर पीने से डेंगू से पीड़िदत मरीजों की प्लेटलेट्स में इजाफा हुआ है। पपीते को दो तरह से उपयोग में ला सकते हैं।
- कच्चा  पपीता खाएं या फिर पपीते का जूस बनाकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर रोजाना पिएं।
- पपीते की ताजी पत्तियां तोड़कर पहले उन्हें अच्छी तरह धों लें। फिर उसका रस निकाल लें। इस जूस को रोजाना दो से तीन बार पिएं। ये जूस कड़वा लग सकता है। इसलिरए एक बार में दो चम्मच जूस पिएं। 

2. चुकंदर-  
प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में चुकंदर भी काफी अच्छा उपाय माना जाता है। प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर होने के कारण, चुकंदर प्लेटलेट काउंट को कुछ ही दिनों बढ़ा देता है। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिया जाए तो आपको इसका असर तुरंत दिखाई देगा। चुकंदर में आयरन भी मौजूद होता है, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिसए काफी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

3. पालक- 
खून में प्लेटलेट्स की कमी पालक के सेवन से भी पूरी की जा सकती है। पालक विटामिन के का एक अच्छा स्रोत होता है। ब्लड क्लॉटिंाग में विटामिन ‘के’ काफी अहम है। शरीर में प्रचुर मात्रा में विटामिन  ‘के’ पहुंचने से अधिक रक्तस्त्राव के खतरे को कम किया जा सकता है। पालक के इस्तेमाल से पहले इसको धोना जरूरी है। दो कप पानी में 4 से 5 ताजा पालक के पत्तों को डालकर कुछ मिनट तक उबालें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसमें आधी मात्रा में टमाटर का रस मिलाकर पिएं। पालक को आप सलाद, सूप और स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं। पालक पनीर इसे ग्रहण करने का सबसे स्वादिनष्ट तरीका है।

4. व्हीटग्रास- 
व्हीटग्रास भी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करती है। व्हीटग्रास का जूस निकालकर इसमें नींबू मिलाकर आधा कप रोजाना पिएं। ये जूस प्लेटलेट्स ही नहीं बल्किल हीमोग्लोबिन, आरबीसी और डब्लूबीसी बढ़ाने में भी उपयोगी है।

5. एलोविरा का जूस- 
एलोविरा का जूस बहुत बढ़िउया रक्तशोधक है। इसके सेवन से खून के कई तरह के संक्रमण दूर होते हैं, जिससे प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ती है।

6. कद्दू- 
कद्दू में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और के होता है। ये कोशिकाओं में प्रोटीन का निर्माण करता है, साथ ही इसे खाने से प्लेटलेट्स भी बढ़ती हैं।

7. पानी और नींबू पानी- 
सादा पानी भी आपके शरीर में प्लेटलेट्स निर्माण की प्रक्रिया को उत्तेजित करता है। इसके अलावा विटामिन सी युक्त पदार्थ जैसे- नींबू, मौसमी, आंवला और अमरूद वगैरह प्लेटलेट्स की कमी पूरी करने में काफी सहायक होते हैं।

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Staying Healthy treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details