टमाटर जूस के फायदे - Tamatar Juice Ke Fayde!
टमाटर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे कच्चा या पकाकर दोनों ररूपों में पसंद किया जाता है. टमाटर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्वों को देखते हुए इसे पॉवरहाउस की संज्ञा भी दी जाती है. टमाटर जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में विटामिन ए, बी-6, सी, के, और खनिज पदार्थों में मैग्नीशियम, तांबा, फोलेट, फास्फोरस और नियासिन मुख्य हैं. इसके अलावा भी टमाटर जूस की अपनी विशेषताएं हैं. जैसे कि इसमें सोडियम, संतृप्त वसा, कोलेस्ट्राल और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है. अब टमाटर जूस से होने वाले फायदे और नुकसान को जानते हैं.
1. कैसर के उपचार में-
कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के उपचार में टमाटर जूस मुख्य भूमिका निभाता है. इसके लिए इसमें मौजूद लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सिडेंट काम आता है. इससे सभी प्रकार के कैंसर का खतरा कम होता है. कैंसर में टमाटर जूस के बेहतर लाभ के लिए इसे जैतून के तेल में पकाकर इस्तेमाल करें.
2. अनिद्रा के उपचार में-
इसमें पाया जाने वाला लाईकोपीन नामक तत्व हमें बेहतर नींद दिलाने में काफी उपयोगी साबित होता है. इसके अलावा नींद के लिए टमाटर जूस में पाया जाने वाला विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. जिससे कि सुकून की नींद आती है.
3. आँखों के लिए-
इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी हमारे आँखों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित होता है. इसके अलावा टमाटर जूस में ल्यूटिन, लाइकोपिन, जेक्सैथीन, फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो कि आँखों की विभिन्न समस्याओं के लिए काफी लाभदायक हैं.
4. त्वचा के लिए-
टमाटर जूस में लाइकोपिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि हमारे त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. इसके अलावा टमाटर जूस के पेस्ट को चहरे पर लगाया जा सकता है. इससे त्वचा में चमक आती है.
5. वजन घटाने में-
टमाटर जूस में वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्राल काफी कम मात्रा में पाया जाता है जबकी पानी और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. कुल मिलकर टमाटर जूस का नियमित सेवन पौष्टिक तत्वों की आपूर्ति तो करता ही है वजन भी घटाता है.
6. सूजन को दूर करने में-
टमाटर जूस में बायो फ्लेवेनोइड्स और कैरोटिनॉइड की तरह ही एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट्स मौजूद होते हैं. ये सूजन और जलन को कम करते हैं. कई बार टमाटर जूस का प्रयोग छोटे स्तर पर पेन किलर की तरह भी किया जाता है.
7. हड्डियों के लिए-
टमाटर जूस में हमारे हड्डियों के लिए भी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों के लिए जरुरी है. इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है जो कि हड्डियों के द्रव्यमान को बेहतर करता है.
8. बालों के लिए-
टमाटर जूस में मौजूद लोहा और विटामिन ए बालों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है. बालों की विभिन्न समस्याओं जैसे रुसी, झड़ना, आदि के लिए टमाटर जूस एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है. इसका रस भी बालों में लगा सकते हैं.
9. रक्तचाप को नियंत्रित करने में-
टमाटर जूस में पाया जाने वाला पोटेशियम हमारे शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाता है. इसके अलावा इसमें लाइकोपिन, विटामिन ए, सी, फाइबर और कैरोटिनॉइड भी पाया जाता है. जो कि ह्रदय रोग के जोखिमों को कम करते हैं.
10. शुगर में-
शुगर के मरीजों के लिए भी टमाटर जूस काफी उपयोगी है. ये मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा स्तर को कम करता है. इसमें थोड़ी मात्रा में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट, मूत्र ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है.
टमाटर जूस के नुकसान-
* इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल की अधिक मात्रा हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है.
* इसके बीज से पथरी की संभावना बढ़ सकती है.
* लम्बे समय तक टमाटर जूस का प्रयोग करने से त्वचा के रंग में भी परिवर्तन हो सकता है.
* इसके सेवन से जठरांत्रों में विकार आ सकते हैं.
* इसके प्रयोग से पुरुषों के लाइकोपिन ग्रंथि में विकार आ सकता है.

