Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Jun 15, 2023
BookMark
Report

शानदार घनी भौंहों के लिए अपनाएं 9 तरीके

Topic Image

अगर आप अपनी पतली भौंहों से परेशान हैं तो आप सामान्य रूप से कॉस्मेटिक कंपनियों की बनाई पेंसिल, जेल का सहारा लेती हैं। इसके जरिए आप अपनी भौहों को मोटा दिखाने में मदद ले सकती हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले आप यह लेख पढ़ लें। आपको अब सिर्फ मेकअप पर भरोसा नहीं करना है। इससे पहले कि हम आपको तरीके बताएं हमें ये जानना होगा कि भौहें के बाल झड़ते क्यों हैं? क्यों भौहों में ब्लाड स्पॉट (खाली जगह) आ जाती है।

भौंहों के बालों के झड़ने के कारणों तनाव,ट्रिकोटिलोमेनिया,ऑटोइम्यून रोग, जैसे एलोपेसिया एरेआटा, खुजली (एक्जिमा), कीमोथेरपी,एलर्जी, थायराइड या आयु के कारक हो सकते हैं। आपके डाक्टर या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एक परीक्षण या ब्लड टेस्ट के माध्यम से इसका पता लगा सकते हैं। नतीजों के आधार पर वो सममस्या का निदान करने में मदद कर सकता है। वे आपको ये भी बता सकते हैं कि आपको एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, त्वचा विशेषज्ञ, या एलर्जी  जैसे विशेषज्ञ के पास भी भेज सकते हैं।

हालांकि, गंजे धब्बों को प्राकृतिक रूप से ठीक करना हमेशा संभव नहीं होता है। कीमोथेरेपी से गुजर रहे लोगों को कॉस्मेटिक समाधानों का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है। थायराइड की समस्या वाले लोगों को अपने डॉक्टर के निर्देश पर दवा की आवश्यकता हो सकती है। मोटी और घनी भौंह को प्राप्त करने के लिए

माइक्रोब्लैडिंग या स्थायी कॉस्मेटिक गोदना, आइब्रो पाउडर या उत्पादों का कॉस्मेटिक अनुप्रयोग,बाल प्रत्यारोपण  जैसे तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। चाहे आपकी भौंहों के बाल झड़ रहे हों या सिर्फ स्वाभाविक रूप से पतली भौहें इतने बड़े विकल्पों पर विचार करने से पहले, ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

आइए इन 9 तरीकों को जानते हैं।

 1. नारियल का तेल

इन दिनों नारियल का तेल खाना पकाने के तेल और आहार पूरक दोनों के रूप काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये बात और है कि बालों की मोटाई बढ़ाने के लिए नारियल के तेल के उपयोग का कोई व्यापक वैज्ञानिक डेटा नहीं है। नारियल के तेल की उपयोगित वजन घटाने और मनोभ्रंश जैसे सामान्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिए अध्ययन से प्रमाणित है। इसके बावजूद प्राकृतिक स्वास्थ्य बाजार में बालों के स्वास्थ्य के लिए नारियल तेल की उपयोगिता सदियों से लोगों के मन में प्रमाणित है। नारियल के तेल का इस्तेमाल करने के लिए: बस अपने हाथों में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसे आइब्रो क्षेत्र में मालिश करें। आप तेल को रात भर लगा रहने दें और सुबह इसे धो लें।.

2. टी ट्री ऑयल (चाय के पेड़) का तेल

नारियल के तेल की तरह, टी ट्री ऑयल सेलुलर और फॉलिक्युलर स्वास्थ्य के लिए मॉइस्चराइजिंग बैरियर बनाकर भौंहों के विकास और मोटाई का समर्थन करता है। लंबे समय से कटे-फटे जख्मों और अन्य चोटों के लिए टी ट्री तेल का उपयोग किया जाता है। चाय के पेड़ का तेल एक त्वचा उपचार है। यह कई ओवर-द-काउंटर उत्पादों में उपलब्ध है, लेकिन आप सीधे अपनी भौहें पर लागू करने के लिए चाय के पेड़ के तेल के अर्क भी पा सकते हैं। चाय के पेड़ के तेल को मोटी भौहें बढ़ाने के लिए एक बेहतर उपचार की तरह देखा जाता है। इसे रोजाना अपनी भौहों पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। इसेंश्यिल ऑयल का उपयोग शुरू करने से पहले एक डाक्टर से बात करना महत्वपूर्ण है।

3. लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल का प्रभाव चित को शांत करने के लिए जाना जाता है। सिर पर लगाने पर यह बालों के झड़ने को रोकता है। लैवेंडर तेल तनाव के इलाज में प्रभावकारी है। इसका उपयोग करने के लिए: रोजाना ब्रो क्षेत्र में लैवेंडर के अर्क की मालिश करें। आपको लैवंडर का तेल इस्तेमाल करने से पहले इसका परीक्षण अपनी त्वचा के दूसरे हिस्से पर भी करना चाहिए। कुछ लोगों में लैवेंडर तेल को लेकर एलर्जी होती है उन्हें इससे चकत्ते हो सकते हैं।

4. कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल):

अरंडी के तेल में एक आवश्यक रसायन होता है, जो बालों के विकास के लिए उपयोगी होता है। दो या तीन मिनट के लिए प्रत्येक भौं पर अरंडी के तेल को धीरे से लगाएं और मालिश करें। इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। फिर अपनी भौंहों को गुनगुने पानी और एक सौम्य क्लींजर से धो लें। आपको इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक दोहराना होगा, जिसके बाद आप परिणाम देखेंगे। अगर आपको कोई जलन महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। कई बार अरंडी के तेल से कुछ लोगों को एलर्जी होती है जिससे जलन या खुजली हो सकती है।

5. एलोवेरा:

एलोवेरा अपने त्वचा उपचार गुणों के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भी किया जा सकता है। यदि आप घनी, भरी हुई भौहें चाहते हैं, तो एलोवेरा के पत्तों को कुचलें और अवशेषों को अपनी भौहों पर धीरे-धीरे मालिश करें, जिससे यह रिसने लगे। बेहतर परिणामों के लिए सप्ताह में कई बार इस उपाय का प्रयोग करें।

6. प्याज का रस:

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के तेजी से और घने विकास में मदद करता है। एक प्याज को पीसकर उसके रस से भौंहों पर मालिश करें। इसे सूखने तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

7. तनाव को कहें ना

एक अध्ययन के मुताबिक तनाव हार्मोन कॉर्टिकोस्टेरोन बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है। बालों के झड़ने को अकसर  तनाव से जुड़ी एक वजह के तौर पर देखा जाता है।  तनाव से टेलोजेन एफ्लुवियम नामक स्थिति पैदा हो सकती है, जो बालों के विकास चक्र को बदल देती है। हालांकि अक्सर इसे खोपड़ी के बालों के झड़ने का कारण माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि भौहें और पलकें भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। ट्रिकोटिलोमेनिया, या बालों को खींचने की प्रवृत्ति, जिसमें तनाव भी शामिल है, भी भौंहों को प्रभावित कर सकता है। तनाव को कम करके भौंहों के बालों के झड़ने को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें आपकी मदद योग और ध्यान कर सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक ध्यान-आधारित मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण में शामिल होने से बालों में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा कम हो सकती है।

8. बिमाटोप्रोस्ट

आइब्रो मैडरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें भौंहों के बालों का बढ़ना या झड़ना शामिल है। बिमाटोप्रोस्ट, भौहों के फिर से विकसित  के मान्य दवा है। बिमाटोप्रोस्ट 0.03 प्रतिशत समाधान के दैनिक उपयोग से लोगों को निरंतर बाल विकास प्राप्त करने में मदद मिलने के साक्ष्य भी हैं।

9. मालिश

घनी भौंह पाने के लिए समुचित तेल के साथ मालिश करने को एक बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। यह  स्वाभाविक रूप से विकास को प्रोत्साहित कर सकता है। इस बात का ध्यान जरुरी है कि भौहों के मामले में इस क्षेत्र में अधिक घर्षण या रगड़ के प्रति सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा आप दूध से भौहों की मालिश भी कर सकते हैं।  एक छोटी कटोरी दूध लें और रूई की मदद से इसे अपनी भौहों पर लगाएं। इसे अपनी भौहों पर अच्छी तरह से स्मियर करें ताकि यह हर स्ट्रैंड को पोषण दे। कुछ ही हफ्तों में आपको परिणाम दिखने लगेंगे। इन सारे घरेलू उपाय के साथ अगर आप रोज दूध पी रहे हैं तो ये भी आपकी घनी भौंहें पाने में मदद करता है। दूध में प्रोटीन होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। इसलिए आप अपनी भौहों के बालों के विकास को बेहतर बनाने के लिए दूध का उपयोग कर सकते हैं।

****

In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!