Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Jan 10, 2023
BookMark
Report
Nutmeg (Jaayfal) Health Benefits
Dr. Deepa SharmaAyurvedic Doctor • 16 Years Exp.M.Sc Clinical Nutrition & Dietetics, P.G.Diploma in pachakarma, Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (BAMS)
जायफल
स्वास्थ्य की कई समस्याओं का हल
अनिंद्रा भगाए -
जायफल अनिंद्रा भगाता है। अगर आप रोज रात को गरम दूध में जायफल का पाउडर डाल कर पीते हैं तो आपको अच्छी नींद आएगी।
प्रतिरोधक क्षमता बढाए-
भोजन में जायफल मिलाने से स्वाद के साथ साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है। इसमे बहु सारा मिनरल होता है और इसके अलावा पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैगनीशियम पाया जाता है।
चेहरे की झुर्रियां मिटाए -
थोड़ा सा जायफल पाउडर पानी या शहद के साथ मिला कर पेस्ट बनाया जाए और चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है और कुछ ही दिनों में चमकने लगता है। इससे पिंपल के दाग भी साफ होते हैं।
शीघ्रपतन और नपुंसकता दूर करे -
जायफल को घिस कर दूध में मिलाकर हफ्ते में तीन दिन पीने से नपुंसकता की बीमारी दूर होती है। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके चूर्ण और तेल को शीघ्रपतन दूर करने में उपयोग में लिया जाता है।
दांत दर्द -
जायफल का तेल दांत दर्द में बहुत लाभकारी है, तभी तो आपने देखा होगा कि ज्यदातर टूथपेस्ट में दालचीनी और जायफल मिलाया जाता है।
दिमाग तेज करे-
जायफल दिमाग को भी बहुत तेज बनाता है। इसको खाने से आपको कभी एल्जाइमर यानी भी भूलने की बीमारी नहीं होगी।
प्राचीन काल के दौरान, रोमन और ग्रीक सभ्यता जायफल का इस्तेमाल ब्रेन टॉनिक के रूप में करते थे। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि जायफल प्रभावी ढंग से मस्तिष्क को उत्तेजित कर सकता हैं। नतीजतन, यह थकान और तनाव को खत्म करने में मदद कर सकता हैं।
पाचन तंत्र दुरुस्त करे-
सदियों से जायफल का इस्तमाल पाचन तंत्र को ठीक करने के लिये प्रयोग किया जाता आ रहा है। तो ऐसे में सूप में स्वाद बढाने के लिये और स्वस्थ्य पेट रखने के लिये जायफल जरुर मिलाएं।
दूध हजम करे -
शिशु का दूध छुड़ाकर ऊपर का दूध पिलाने पर यदि दूध पचता न हो तो दूध में आधा पानी मिलाकर, इसमें एक जायफल डालकर उबालें। इस दूध को थोडा ठण्डा करके कुनकुना गर्म, चम्मच कटोरी से शिशु को पिलाएं, यह दूध शिशु को हजम हो जाएगा।
पेट दर्द सही करे-
पेट में दर्द हो, आद्यमान हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंद शकर में या बताशे में टपकाकर खाने से फौरन आराम होता है।
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज, सूजन और पेट फूलना आदि से पीड़ित हैं तो जायफल प्रभावी रूप से आपको राहत प्रदान कर सकता हैं। जायफल का तेल आंतों से अधिक गैस निकाल कर पेट दर्द से राहत देता है। जायफल के सेवन से भूख न लगने की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है।
जोड़ों का दर्द सही करे-
शरीर के जोड़ों में दर्द होना गठिया यानी सन्धिवात रोग का लक्षण होता है। गठिया के अलावा चोट, मोच और पुरानी सूजन के लिए जायफल और सरसों के तेल के मिलाकर मालिश करने से आराम होता है। इसकी मालिश से शरीर में गर्मी आती है, चुस्ती फुर्ती आती है और पसीने के रूप में विकार निकल जाता है।
नेत्र ज्योति बढ़ाए-
अगर आपकी आंखे लगातार कमजोर हो रही हैं तो आपके लिए जायफल बहुत फायेदमंद साबित हो सकता है। इसके लिए पत्थर पर पानी के साथ जायफल को घिसकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को आंखों की पलकों पर और आंखों के चारों तरफ लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।