Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

ठंडा दूध पीने से होते हैं ये कमाल के फायदे

Dr. XHomeopathy Doctor • 83 Years Exp.Aroma Therapist
Topic Image

दूध का नाम सुनते ही कई लोगों की नाक-भौं सिकुड़ जाती है,

पर यदि उन्‍हें ठंडे दूध के फायदों के बारे में पता चल जाए तो वे इसे कभी पीना नहीं छोड़ेंगे। ठंडा दूध ना केवल स्‍वास्‍थ्‍य से भरा होता है बल्‍कि टेस्‍ट में भी काफी लाजवाब माना जाता है।

अगर गर्म दूध पीने के कई फायदे हैं तो ठंडा दूध भी कुछ कम नहीं है। ठंडा दूध पीने एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगना आदि जैसी छोटी मोटी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

यही नहीं अगर आप जिम से आ कर बुरी तरह से थक जाते हैं और तुरंत एनर्जी के लिये कुछ खाने के लिये ढूंढते हैं तो, आपको एक ओट्स और ठंडे दूध का कटोरा भर खा जाएं। इससे आपकी खोई हुई एनर्जी भी वापस आएगी और मसल्‍स को रिपेयर होने के लिये प्रोटीन भी मिल जाएगा।

आज इस पोस्‍ट में हम आप से ठंडे दूध पीने के फायदों के बारे में कुछ जानकारियां शेयर करेंगे, जो शायद ही आपको मालूम हो।

  • मोटापा घटाए :- अगर आप बिल्‍कुल ठंडा दूध पियें तो शरीर को पहले उसे नॉर्मल तापमान पर लाने के लिये कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी और फिर उसे पचाना पड़ेगा। इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहेगा।
  • एक्‍टिव बनाए :- हल्‍का गुनगुना दूध पीने से नींद आती है क्‍योंकि दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफान पाया जाता है जो कि दूध गर्म होने तथा स्‍टार्च वाले फूड के साथ पीने से दिमाग में घुस जाता है। मगर ठंडे दूध में प्रोटीन होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता और इसलिये इसको दिन में कभी भी पी सकते हैं।
  • एसिडिटी मिटाए :- क्‍या आपने कभी ठंडे दूध को एसिडिटी मिटाने के लिये पिया है? धीरे धीरे ठंडा दूध पीने से पेप्‍टिक अल्‍सर के कारण से पैदा होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है।
  • भूंख मिटाए :- खाना खाने के बाद अगर आपको बार बार भूख लगती है तो, आप ठंडा दूध पी सकते हैं। आप चाहें तो ठंडे दूध में ओट्स मिला कर भी खा सकते हैं।
  • पचने में आसान :- इसमें गैस को दबाने के गुण होते हैं जो कि खाना पचाने के लिये लाभकारी है। यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है। अगर इसमें अररक या मिर्च मिला कर पिया जाए तो ज्‍यादा असरदार होता है।
  • भारी वर्क आउट के बाद का ड्रिंक :- जिम में भारी कसरत करने के बाद अगर कोई एनर्जी से भरी ड्रिंक पीनी है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं। इससे मसल्‍स को रिपेयर होने के लिये प्रोटीन और शरीर को एनर्जी मिलता है।

आप ठंडे दूध को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिये उसमें फ्लेवर भी मिक्‍स कर सकते हैं।

ठंडा दूध पीने से पहले एक बात का बहुत ख्‍याल रखें कि अगर आपको सर्दी-जुखाम है तो इसे भूल कर भी ना पियें।

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details