Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Apr 01, 2019
BookMark
Report

Hindi Remedies to Treat Hair Split Ends - दोमुंहे / स्प्लिट एंड्स बालों के बेहतर घरेलू उपचार

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 16 Years Exp.BAMS
Topic Image

दोमुंहे बालों से अक्सर कई लोग चिंतित रहते हैं. बालों का स्वस्थ होना उन्हें सुंदर भी बनाता है. इसलिए सभी लोगों के यही इच्छा होती है कि इन्हें जितना ज्यादा सुंदर बनाया जा सके उतना ही अच्छा है. इसके लिए ये आवश्यक है कि हमारे बालों को सदैव उचित पोषण मिलता रहे. दोमुंहे बालों की समस्या कई बार वातावरण के प्रदूषण से भी हो जाती है. लेकिन इसके और भी कारण हैं जैसे कि बालों को केमिकल उत्पादों से कई बार धोना, गलत तरीके से बालों की परवरिश इत्यादि. इसलिए हम यहाँ पर आपके दोमुंहे बालों की चिंता से मुक्त करने के लिए ऐसे घरेलू उपचार बता रहे हैं जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा. बस आपको भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि केमिकल का इस्तेमाल बिलकुल न करें. जितना ज्यादा संभव हो केवल प्रकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करें. इसके लिए कई चीजें हैं जैसे कि अंडा, बियर, दही, पपीता इत्यादि की सहायता से आप दोमुंहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.
1. अरंडी का तेल
आपको अपने दोमुंहे बालों को खत्म करने के लीये अरंडी के तेल में बादाम तेल एवं ऑलिव ऑयल को मिश्रित करके अपने बालों में लगाना होगा. इसको लगाने के बाद तौलिये से बालों को ढक लें और आधा घंटा बाद बालों को धो लें.
2. बीयर
बीयर को भी बालों के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है. बालों के लिए बियर का इस्तेमाल करने हेतु अपने हथेलियों में थोड़ा सा बीयर लेकर इससे अपने बालों का अच्छे से मसाज करें. इसके कुछ देर बाद बालों को अच्छे से साफ कर लें.
3. अंडे
दोमुंहे बालों के खात्मे के लिए आप अंडे की जर्दी को भी उपयोग में ला सकते हैं. इसके लिए आपको अंडे की जर्दी में 1 चम्‍मच बादाम का तेल मिलाने के बाद इसकी सहायता से मसाज करके 1 घंटे के लिये छोड़ दें. इसके कुछ देर बाद शैंपू की सहता से बालों को ठीक से धो लें.
4. काली उड़द दाल
बालों का दोमुंहापन दूर करने के आधा कप काली उड़द की दाल में एक चम्‍मच मेथी के दाने को पीसने के के बाद उसमें आधा कप दही मिलायें. अब इस मिश्रण को बालों पर लगा कर दो घंटों के लिये छोड़ दीजिये. फिर हल्‍के शैंपू से बालों को धो लीजिये.
5. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल की साहायता से बालों का दोमुंहापन दूर करने के लिए आपको इसकी थोड़ी सी मात्रा गैस पर हल्‍का सा गरम करके इसकी सहायता से बालों और सिर का मसाज करना चाहिए और इसके आधे घंटे बाद सिर को धो लीजिये.
6. एवोकाडो/बटर फ्रूट
एवोकाडो को आधा ले कर पीस लीजिये और बालों को गीला कर के उस पर लगाइये. 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लीजिये. ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलता है.
7. मेयोनीज़
इसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपको एवोकाडो न मिल पाए. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपक्कों इसे अपने सिर में 20 मिनट तक लगाकर रखना होगा और इसके बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें. यदि आप इससे बेहतर परिणाम चाहते हैं तो आपको इसे सप्ताह में 2 दिन लगाना होगा.
8. जोजोबा ऑयल
जब भी आप स्नान करने जाएँ तो अपने शैंपू में जोजोबा ऑयल की दो बूंद मिला लें क्योंकि इससे आपके बाल एक तो मुलायम होते हैं और दूसरे उन्हें नमी भी मिलेगी. इससे आपके बाल खूबसूरत भी दिखने लगेंगे.
9. विटामिन ई कैप्‍सूल
विटामिन ई कैप्‍सूल को तोड़करके उसमें से तेल को निकालकर गरम पानी में मिलाएँ और इसके बाद इससे अपने बालों में मसाज करें. मसाज करने के लगभग 20 मिनट बाद अपने बालों को अच्छे से धो लीजिये.

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details