Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Oct 23, 2019
BookMark
Report

Benefits of Drinking Beer in Hindi - बियर पिने के फायदे

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 17 Years Exp.BAMS
Topic Image

बियर पिने को लेकर अक्सर लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है. दरअसल कुछ लोग इसे भी शराब के रूप में ही देखते हैं. जाहिर है शराब पिने को लेकर हमारे समाज में स्पष्ट राय है कि ये गलत आदत है. लेकिन असल बात ये है कि आप सिमित मात्रा में बियर पिने से होने वाले फायदों से इनकार नहीं कर सकते हैं. इससे किडनी स्टोन तो गलता ही है साथ में कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. इससे होने वाले कुछ महत्वपूर्ण लाभों में शरीर से गन्दगी की सफाई और सौंदर्य के लाभी जैसे कि त्वचा की चमक बढ़ाना, बालों के लिए प्राकृतिक हेयर कंडिशनर के रूप में काम करता है और बालों को मुलायम बनाता है. इसके अलावा इसके पिने से मोटापा भी बढ़ता है. इसलिए जो लोग मोटा होना चाहते हैं वो इसे पी सकते हैं. तो आइए सिमित मात्रा में बियर पिने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जानें.

1. त्वचा को हाइड्रेट करने में
बियर के सिमित इस्तेमाल से से आपकी त्वचा अन्दर से हाइड्रेटड रहती है. इसके साक्ष्य प्राचीन मिस्र में मिल जाते हैं. वहां लोग रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी से अपनी त्वचा को राहत दिलाने के लिये बियर से स्नान करते थे.
2. हेयर कंडीशनर के रूप में
बियर का इस्तेमाल आप एक प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के रूप में भी कर सकते हैं. इसके लिए शैंपू करने के बाद अपने बालों को बियर से धोइये. ऐसा करने से आपके सिर के बाल चमकदार और कोमल बनेगें.
3. त्‍चचा को चमकदार बनाने में
बियर की सहायता से आप अपने शरीर की त्वचा को चमकदार बना सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके त्‍वचा की सारी गंदगी रोम छिद्र से बाहर निकल जाती है और इससे त्‍वचा में चमक आ जाती है.
4. त्‍वचा को कोमल बनाने में
त्वचा की कोमलता के लिए भी बियर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे आपकी त्‍वचा अंदर से कोमल बनती है. जब त्‍वचा अंदर से सांस लेगी और उसे पूरी नमी मिलेगी तो वह अपने आप ही कोमल हो जाएगी. ऐसा बियर में मौजूद विटामिन बी की सहायता से होता है.
5. बालों के लिए
यदि आप अपने बालों को घना बनाने के साथ ही उनकी क्वालिटी सुधारना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बियर का प्रयोग करना चाहिए. इसके लिए आप अपने बालों को बियर से धोएं. ऐसा करने से आपके बाल घने दिखने लगते हैं और उनकी क्‍वालिटी भी निखरती है.
6. एक्‍ने से राहत दिलाने में
एंटी बैक्‍टीरियल तत्वों से युक्त बियर को अपने फेस पैक में शामिल करके आप एक्ने जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं. दरअसल ये आपकी त्‍वचा के pH को बैलेंस करता है. अगर आपके त्‍वचा का pH सही नहीं है तो या तो आपकी त्‍वचा ऑयली हो जाएगी या फिर वह बहुत ही ज्‍यादा रूखी हो जाएगी.
7. उम्र घटाने में
बियर में में एंटीऑक्‍सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. जो कि आपके त्वचा में आपने वाले वृद्धापन के लक्षणों को दूर करता है. इसके अलावा ये आपकी त्‍वचा की सफाई करने के लिये उपयोगी है क्योंकि बियर त्‍वचा के रोम छिद्र को साफ करती है.
8. ब‍बल बाथ के लिये
सुख-सुविधाओं से संपन्न लोग बबल बाथ का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आप बबल बाथ के लिये बियर को एक सामग्री के रूप में प्रयोग कर सकती हैं. इससे आपके बाल और त्‍वचा दोनों को ही फायदा होगा.
 

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Staying Healthy treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details