Short Frenulum Or Frenulum Breve!
short frenulum of penis or frenulum breve
यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें लिंग के आगे वाले भाग
शिश्न मुंड (glance)के ऊपर की चमड़ी को आधार भाग से जोड़ने वाला 1 कड़क बैंड बहुत छोटा होता है जिससे चमड़ी पूरी तरह से मुंड से मुड़कर पीछे नहीं हट पाती या हटाने में दर्द महसूस होता है। ताकत देने पर लिंग के आगे वाला भाग नीचे की तरफ मुड़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति लैंगिक संभोग नहीं कर पाता योनि में डालते ही बहुत दर्द होता है। नीचे की तरफ मुड़ जाता है। अक्सर इस स्थिति में शिश्न मुंड या glance बहुत ज्यादा संवेदनशील भी होता यह शीघ्र पतन का कारण बनता है। इसका सही उपचार frenuloplasty या circumcision या खतना है। frenuloplasty में केवल चमड़ी के नीचे जुड़ने वाले बैंड को काट दिया जाता है। चमड़ी को पीछे फैला दिया जाता है। और circumcision में शिश्न मुंड के ऊपर की पूरी चमड़ी को ही काट कर हटा दिया जाता है तथा सीधा जोड़कर टांके लगा दिए जाते हैं दोनों ही प्रक्रिया काफी सरल है ओर एक दिन के अंदर ही होस्पिटल भर्ती के बाद छुट्टी दे दी जा सकती हैं इस स्थिति के बारे में बहुत सी भ्रांतियां फैली हुई हैं तथा लोगों को डर रहता है। इसके बारे में जागरूकता लाने की जरूरत है।