Shighrapatan Ke Karan in Hindi - शीघ्रपतन के कारण
शीघ्रपतन पुरुषों में होने वाली आम समस्या है। अक्सर शीघ्रपतन की मुख्या वजह शारीरिक कम मानसिक ज्यादा होती है! लोगों में दोनों या दोनों में से कोई भी एक समस्या हो सकती है। सेक्स के दौरान शुरुआती 3० सेकेंड से दो मिनट के बीच ही वीर्य निकल जाए तो इस स्थिति को शीघ्र पतन या प्रीमेच्योर इजेकुलेशन कहते हैं। शीघ्रपतन होने पर स्त्री संभोग का पूरा आनंद नहीं उठा पाती है, जिसके कारण पति-पत्नी दोनों में तनाव भी पैदा हो सकता है। इस स्थिति में पुरुषों में हीनभावना आ जाती है। वीर्य निकालने वाली नली में खुश्की के कारण जब कमजोरी आ जाती है, तब वीर्य-स्खलन जल्दी हो जाता है। इस स्थिति में वीर्य पतला तथा उसका रंग सफेद होता है। इस समस्या की वजह युवक के लिंग के ऊपरी भाग का अधिक संवेदनशील होना, कोई लम्बी बीमारी अथवा लम्बे समय से किसी दवाई का सेवन, अधिकतर समय शारीरिक संबंधों के बारे में सोचना, कोई चोट लगना, मानसिक बिमारी, ड्रग्स, या शरीर में हार्मोन से जुड़ी समस्या का होना भी हो सकता है। नजर डालें कुछ ऐसे ही कारणों पर:
- जब किसी कारणवश शरीर में रक्त तथा वीर्य उचित से अधिक मात्रा में बढ़ जाते हैं, तब भी वीर्य-स्खलन जल्दी हो जाता है। ऐसी स्थिति में वीर्य न अधिक गाढ़ा होता है और न अधिक पतला परन्तु लिंग में कड़ापन अधिक होता है।
- किसी भी प्रकार का नशा न करें। नशा आपकी सेक्स पावर को घटाता है। तनाव न लें। बहुत से लोग इसी तनाव से ग्रस्त रहते हैं कि पता नहीं वे अपने साथी को खुश कर पाएंगे या नहीं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है। खुद पर यकीन रखें।
- वीर्य-नली में सुस्ती अथवा ढीलापन आ जाने से वह वीर्य रोक पाने में असमर्थ हो जाती है, ऐसी स्थिति में वीर्य अपने आप निकल जाता है।
- वीर्य-वर्द्धक औषधियों के सेवन से जब शरीर में अधिक वीर्य जमा हो जाता है, तब मैथुन के समय वह शीघ्र तथा अधिक परिमाण में निकलता है। ऐसा वीर्य न अधिक गाढ़ा होता है और न अधिक पतला।
- कई लोग कहते हैं कि हस्तमैथुन करने से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या देखने को मिलती है। उन्हें क्लाइमेक्स तक पहुंचने की जल्दी होती है जिस वजह से यह समस्या देखने को मिलती है। हालांकि इस बात के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
- दिल, दिमाग, पैंक्रियाज या किडनी आदि की समस्या होने पर वीर्य-स्खलन शीघ्र होता है।
- डायबिटीज जैसी बीमारियों का प्रभाव नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। तंत्रिका प्रणाली पर असर होने के चलते लिंग की नसें कमजोर हो जाती हैं जिससे ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा ड्रग्स वगैरह लेने पर भी ये समस्या हो सकती है।
- मानसिक तनाव स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं। इसका असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है।
- सेक्स पावर की कमी की मूल वजह भी शरीर में वीर्य की कमी का होना ही समझना चाहिए। कम सेक्स पावर वाले लोगों का वीर्य भी शीघ्र स्खलित होता है।
- थायरायड, लिंग की कमजोरी, हाईब्लडप्रेशर, विटामिन की कमी वगैरह भी शीघ्रपतन की वजह हो सकती हैं।
- उम्र के साथ शरीर में हार्मोंस में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन की कमी से भी ये समस्या देखने को मिलती है। जंक फूड और मोटापे के चलते भी ये समस्या पैदा हो सकती है।
- ब्रेन केमिकल का असमान्य स्तर या अनुवांशिक कारणों से भी ये समस्या हो सकती है।
- प्रोटेस्ट या मूत्रमार्ग में सूजन या संक्रमण से भी शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है।
- कभी-कभी ज्यादा ओरल सेक्स और फोरप्ले के चलते भी ये समस्या देखने में आती है।