Home Remedies for Pimples
Home remedies for pimples (मुहांसों से बचने के घरेलू उपचार) मुहांसे (pimple) निकलना एक आम समस्या है। मुहांसों की समस्या से आज के समय में सभी उम्र के लोग परेशान रहते है। पहले मुहांसों की समस्या केवल किशोरावस्था (teen age group) के लिए ही थी। बढ़ते हुए प्रदूषण (pollution), तनाव (tension), असंतुलित आहार (unbalanced diet) की वजह से यह समस्या आजकल हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुकी है तो आईये हम आज मुहांसों से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों (home remedies for pimple) के बारे में जाने। मुहांसों से बचने के घरेलू उपचार (home remedies for pimple):-
1. मुंहासों पर चंदन को घिसकर उसका पेस्ट लगाने से मुहांसे बैठ जाते हैं और इसके लगातार इस्तेमाल से इनके निशान भी खत्म हो जाते हैं।
2. मुहांसों को ठीक करने के लिए मसूर की दाल का पाउडर बना लें, अब दो चम्मच पाउडर में चुटकी भर हल्दी, नींबू की कुछ बूंदें, दही मिलाकर पेस्ट बनायें और चेहरे पर लगायें और सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
3. अजवाइन पाउडर को दही में मिला कर चेहरे पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
4. नीम के पानी की भाप लेने से मुंहासे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
5. जायफल को घिसकर दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से भी मुंहासे कम हो जाते हैं।
6. मुहांसों में नींबू, टमाटर का रस या कच्चा पपीता लगाने से भी फायदा होता है।
7. अजवाइन पाउडर को दही में मिला कर चेहरे पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
8. बेसन में चौथाई चम्मच हल्दी, चुटकी भर कपूर और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगायें, सूखने के बाद ठन्डे पानी से धोने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
9. कच्चे पपीते के दूध को गालों और चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
10. रोजाना प्राणायाम और योग के द्वारा भी मुहांसों से बचा जा सकता है।