Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed
tab_logos
About
tab_logos
Health Feed
tab_logos
Find Doctors

सीने में दर्द: कारण, निदान और उपचार | Chest Pain In Hindi

आखिरी अपडेट: Jun 20, 2023

सीने में दर्द क्या है?

सीने में दर्द कई कारणों से हो सकता है। लेकिन अचानक तेज, चुभने वाला दर्द दिल से संबंधित गंभीर समस्याओं के बारे में संकेत देता है। सीने में दर्द, दर्द की तीव्रता, अवधि और स्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इस प्रकार का दर्द, दिल के दौरे के अलावा रक्त प्रवाह रूक जाने के कारण होता है। साथ ही यह कई अन्य हृदय संबंधी विकारों का भी कारण हो सकता है।

क्या सीने में दर्द सामान्य है?

सीने में दर्द विभिन्न स्तरों पर हो सकता है। यह हृदय, डाइजेस्टिव सिस्टम, मांसपेशियों या मनोवैज्ञानिक कारकों से संबंधित भी हो सकता है। सीने में दर्द का कारण बेहद सामान्य या खतरनाक दोनों प्रकार से हो सकता है। इसके अलावा सीने में दर्द का मूल कारण एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है।

सीने में दर्द के विभिन्न स्थान क्या हैं?

दर्द, शरीर के विभिन्न स्थानों में हो सकता है। यह पसलियों, त्वचा और मांसपेशियों सहित छाती की दीवारों में हो सकता है। रीढ़ की हड्डी, नसों और पीठ की मांसपेशियों के साथ-साथ पीठ में भी दर्द का अनुभव हो सकता है।

फेफड़े भी दर्द के शिकार होते हैं। श्वासनली और फेफड़े की परत इसका अनुभव कर सकती है। दिल में भी तेज दर्द हो सकता है। हृदय से शरीर के अन्य भागों में रक्त ले जाने वाली महाधमनी या मुख्य धमनी में भी दर्द का अनुभव हो सकता है।

सीने में दर्द के साथ क्या लक्षण हो सकते हैं?

सीने में दर्द के लक्षण हो सकते हैं:

  • पसीना आना
  • सांस लेने तकलीफ होना
  • सीने में जलन, दबाव या जकड़न
  • कमजोरी या चक्कर आना
  • उल्टी
  • मतली
  • अलग-अलग तीव्रता और दर्द का आना-जाना
  • कंधे, हाथ, गर्दन, जबड़े और पीठ में दर्द की चुभन

क्या सीने में दर्द कोरोनावायरस का संकेत है?

यदि कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित है, तो उसे छाती में जकड़न महसूस हो सकती है। साथ ही सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। सीने में दर्द और "सांस की तकलीफ" कोरोनावायरस की बेहद सामान्य स्थितियों में से एक है।

डकार और सीने में दर्द क्या दर्शाता है?

छाती में दर्द आमतौर पर पेट में या कोलन के बाएं हिस्से में गैस के जमा होने का संकेत देता है। बहुत अधिक गैस बनने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में अवांछित गैस फंस सकती है जो सीने में दर्द शुरू करने का एक कारण बन जाती है। इसके अलावा डकार भी उस गैस का संकेत है जो जीआईटी में जमा या फंसी हुई है।

सीने में दर्द का क्या कारण है?

सीने में दर्द का अनुभव होने पर व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने की स्थिति बनने लगती है। हालांकि यह कम गंभीर स्थितियों के कारण भी हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टडीज के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में जाने वाले सभी मामलों में से करीब 13% मामलों में हृदय की गंभीर समस्याओं का निदान किया जाता है।

सीने में दर्द के कारणों में शामिल हैं:

  • गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग: यह तब होता है जब पेट की सामग्री ऊपर उठती है और गले में चली जाती है। इससे गले और छाती में जलन होती है।
  • अस्थमा: अस्थमा सांस लेने की एक आम समस्या है। इसके कारण रोगी को वायुमार्ग में सूजन का अनुभव होता है। साथ ही सीने में दर्द भी हो सकता है।
  • मांसपेशियों में खिंचाव: पसलियों के आसपास की मांसपेशियों में सूजन के कारण छाती में लगातार दर्द हो सकता है। यदि दर्द बना रहता है, तो इससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
  • चोटिल पसलिया: पसलियों में चोट लगने, टूटने या फ्रैक्चर होने जैसे कारणों से भी छाती में अत्यधिक दर्द हो सकता है।
  • एनजाइना: यह अवरुद्ध रक्त वाहिकाओं के परिणामस्वरूप होता है।
  • पेरिकार्डिटिस: यह हृदय को घेरे हुए पेरीकार्डियम थैली झिल्ली की एक प्रकार की सूजन है।
  • मायोकार्डिटिस: मायोकार्डियम हृदय की मांसपेशियों की सूजन है।
  • कार्डियोमायोपैथी: यह एक प्रकार की दिल की बीमारी है। जिसके कारण ह्रदय सामान्य से कुछ बड़ा हो जाता है।
  • महाधमनी विच्छेदन या महाधमनी का टूटना
  • पेट में जलन होना
  • एसोफैगस विकार की स्थिति।
  • निमोनिया।
  • खून का थक्का बनना।
  • क्रोनिक दर्द।
  • अग्न्याशय की सूजन।
COVID-19 लक्षण: सीने में दर्द कोरोनावायरस रोग (COVID-19) का एक संभावित लक्षण है। अन्य सामान्य लक्षण सूखी खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ हैं।

सीने में दर्द का निदान कैसे किया जाता है?

सीने में दर्द का अनुभव होने पर निम्न शारीरिक मूल्यांकन परीक्षणों की आवश्यकता हो सकती है:

  • ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम): इसके जरिए मरीज की हृदय विद्युत गतिविधि को रिकॉर्ड किया जाता है।
  • रक्त परीक्षण: यह शरीर में एंजाइम के स्तर को मापने के लिए किया जाता है।
  • छाती का एक्स-रे: यह प्रक्रिया छाती, हृदय और फेफड़ों की जांच करने के लिए की जाती है।
  • एमआरआई: इसका उपयोग हृदय या महाधमनी को होने वाले नुकसान की जांच करने के लिए किया जाता है।
  • इकोकार्डियोग्राम: इसमें ध्वनि तरंगों का उपयोग हृदय की चलती छवियों को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। इससे यह जांचा जाता है कि यह सही से काम कर रहा है या नहीं।
  • कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी (सीटी स्कैन): सीटी स्कैन के जरिए सीने में होने वाले दर्द के कारणों का पता लगाया जा सकता है। इससे साफ तौर दिल के दौरे के कारण होने वाले सीने के दर्द का पता चला सकता है।
  • तनाव परीक्षण: यह परिश्रम के बाद हृदय की कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए किया जाता है।
  • एंजियोग्राम: इसका उपयोग धमनियों में किसी भी ब्लॉक को देखने के लिए किया जाता है।
  • आपको सीने में दर्द के बारे में कब चिंतित होना चाहिए?

    सीने में दर्द को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में डॉक्टर से परामर्श करना बहुत जरूरी होता है। निदान के आधार पर, दर्द संभवतः हृदय या फेफड़ों से जुड़ा हो सकता है, या कुछ मामलों में अन्नप्रणाली, मांसपेशियों, पसलियों और तंत्रिकाओं के कारण भी सीने में दर्द हो सकता है। इन स्थितियों से चिंतित होने की आवश्यकता है क्योंकि वे गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकते हैं।

    मुझे कैसे पता चलेगा कि सीने में दर्द पेशी-संबंधी है?

    मांसपेशियों में तनाव या खिंचाव के मामले में सीने में दर्द तेज या हल्का हो सकता है, जिसे क्रमशः तीव्र खिंचाव या दीर्घकालिक तनाव कहा जाता है। कुछ अन्य संकेत और लक्षण जो स्पष्ट रूप से मांसपेशियों से संबंधित सीने में दर्द का संकेत देते हैं, उनमें मांसपेशियों में ऐंठन, सूजन, सांस लेने में तकलीफ और चोट लगना शामिल है। सीने में दर्द बुखार, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, पसीना और पल्स दर में वृद्धि के कारण भी हो सकता है।

    pms_banner

    सीने में दर्द कितने समय तक रहना चाहिए?

    सीने में दर्द की अवधि इसके प्रकार पर निर्भर करती है। साथ ही यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि सीने का दर्द शरीर के किस अंग से जुड़ा हुआ है। आमतौर पर सीने में दर्द के साथ होने वाली स्थितियां एनजाइना पेक्टोरिस और दिल का दौरा है। दिल के दौरे के मामले में, दर्द आमतौर पर 15 मिनट से अधिक समय तक रहता है, जबकि एंजाइना के मामले में 5 से 10 मिनट तक दर्द रहता है।

    सीने में दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?

    सीने में दर्द के लिए दवा, सर्जरी या दोनों प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीचे इनके बारे में जानकारी साझा की जा रही है:

    • दवाएं:
    • नाइट्रोग्लिसरीन (यह धमनी को आराम देने वाली दवा है। यह दवा संकीर्ण स्थानों के माध्यम से रक्त को अधिक आसानी से बहने में सक्षम बनाती है), एस्पिरिन, हेपरिन जैसे ब्लड क्लोटिंग को रोकने वाली दवाएं (ये दवाएं उस थक्के को दूर कर देती हैं जो हृदय में रक्त के प्रवाह को रोकती है), रक्त को पतला करने वाली दवाएं, एसिड को दबाने वाली दवाएं और अवसादरोधी दवाओं का इस्तेमाल सीने के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। इन दवाओं को एंटी-कोगुलेंट के रूप में जाना जाता है।
    • सर्जिकल प्रक्रियाएं:
    • सर्जिकल प्रक्रियाओं में एंजियोप्लास्टी, बैलून और स्टेंट प्लेसमेंट उपचार शामिल है। ग्रोइन क्षेत्र में सबसे बड़ी रक्त वाहिका में एक संकीर्ण ट्यूब डालने के बाद ये सभी विधियां बंद रक्त वाहिकाओं को खोलती हैं।
    • इसकी अन्य प्रक्रियाओं में बाईपास सर्जरी (अवरुद्ध धमनी के मामले में यह सर्जिकल चिकित्सा तरीका रक्त प्रवाह के लिए एक और मार्ग बनाती है), विच्छेदन मरम्मत (महाधमनी विच्छेदन के मामले में, यह तरीका रक्त को ले जाने वाली टूटी हुई धमनी की मरम्मत करता है) और फेफड़ों का पुनर्निवेश (यह तरीका एक ट्यूब डालकर फेफड़े को फुलाता है) शामिल है।

    • यदि दर्द अन्य कारकों के कारण होता है, तो डॉक्टर फेफड़े का रीइन्फ्लेशन छाती की नली डालकर करता है। एसिड रिफ्लक्स के मामले में एंटासिड का उपयोग और पैनिक अटैक के कारण होने वाले दर्द के मामले में एंटी-एंग्जायटी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

    सीने में दर्द के कारणों के लिए जोखिम कारक क्या हैं?

    सीने में दर्द के कारणों के जोखिम कारक हैं:

    क्या कोई भी दुष्प्रभाव हैं?

      नाइट्रोग्लिसरीन लेने के दुष्प्रभावों में सिरदर्द, तेज़ दिल की धड़कन, मतली और उल्टी की भावना, त्वचा पर लाल चकत्ते व चक्कर आना शामिल है। जबकि इसके गंभीर दुष्प्रभावों में ब्लड प्रेशर के स्तर में तेजी से गिरावट शामिल है।

      एंजियोप्लास्टी हालांकि दिल के दौरे की संभावना को कम करने में प्रभावी है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए लोगों को धमनियों के लगातार संकुचन का अनुभव हो सकता है। कोरोनरी धमनियों और किडनी को नुकसान पहुंचने का जोखिम है। साथ ही इलाज के दौरान स्ट्रोक होने का खतरा रहता है।

      रक्तस्राव का खतरा होता है जिसके लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन लेने की आवश्यकता हो सकती है। रक्त के थक्कों के साथ-साथ अनियमित दिल की धड़कन का भी खतरा होता है।

      बाईपास सर्जरी के मामले में सर्जरी के स्थान पर संक्रमण और रक्तस्राव, बुखार, स्ट्रोक या यहां तक कि मृत्यु व एनेस्थीसिया के प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं का अनुभव हो सकता है।

    उपचार के बाद दिशानिर्देश क्या हैं?

    1. सीने में दर्द के उपचार के बाद के कुछ दिशानिर्देश हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका एंजियोप्लास्टी उपचार हुआ है, तो आपको अपनी दवाएं नियमित रूप से लेने की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि अपने डॉक्टर से चर्चा करने से पहले कभी भी अपनी थक्का-रोधी दवाएं लेना बंद न करें क्योंकि ये दिल के दौरे या स्ट्रोक की संभावना को पैदा कर सकती है।
    2. यह आवश्यक है कि आप उपचार पूरा करने के एक सप्ताह बाद ईसीजी और कुछ लैब टेस्ट जरूर कराएं। उपचार के बाद कम से कम एक महीने तक आपको किसी भी उच्च प्रभाव वाले व्यायाम या किसी भी भारी वस्तु को उठाने से बचना चाहिए।
    3. एक स्वस्थ जीवन शैली और आहार के जरिए दिल से संबंधित रोगों को दूर किया जा सकता है। यदि सीने में दर्द है या आपके द्वारा ली जा रही दवाओं के कारण किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

    ठीक होने में कितना समय लगता है?

    एंजियोप्लास्टी उपचार के बाद रोगी को सामान्य गतिविधियों को दोबारा शुरू करने में लगभग 4 दिन लगते हैं। उपचार के बाद कम से कम 4 सप्ताह तक भारी वस्तुओं को उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। एंजियोप्लास्टी के बाद यौन गतिविधियों को कम से कम 4 दिन बाद शुरू कर सकते हैं।

    भारत में इलाज की कीमत क्या है?

    भारत में एंजियोप्लास्टी उपचार के लिए औसतन लगभग 2-4 लाख रुपए का खर्च आ सकता है। यदि कोई विदेशी भारत में अपना इलाज करवाना चाहता हैं, तो उसे भारतीय की तुलना में एंजियोप्लास्टी के लिए कम से कम 50% अधिक भुगतान करना होगा।

    क्या उपचार के परिणाम स्थायी हैं?

    यदि एंजियोप्लास्टी हुई है तो उपचार का प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है। इससे स्ट्रोक या दिल के दौरे की संभावना को काफी समय तक रोका जा सकता है। हालांकि आप दोबारा धमनियों के सिकुड़ने का अनुभव कर सकते हैं। कुछ मामलों में, जहां लोग स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हैं तो उपचार के परिणाम स्थायी हो सकते हैं।

    उपचार के विकल्प क्या हैं?

    व्यायाम बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर उपाय है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए कम या ज्यादा नियमित रूप से व्यायाम करने की आवश्यकता होती है। सीने के दर्द से बचने के लिए धूम्रपान की आदत को तुरंत बंद कर देना चाहिए अधिक पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिसमें ताजा प्याज और लहसुन, साबुत अनाज, फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली शामिल हों।

    सारांश: सीने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। यह अस्थमा, एंग्जायटी अटैक या एसिड रिफ्लक्स के कारण हो सकता है। लेकिन कभी-कभी, सीने में दर्द घातक समस्या का संकेत भी हो सकता है।

    क्या पानी पीने से सीने में दर्द से राहत मिलती है?

    ज्यादातर मामलों में सीने में दर्द दिल से जुड़ा होता है। कुछ तरीके हैं जो सीने में दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। पीने का पानी उनमें से एक है। इसके लिए गर्म पानी को पीने की प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि यह शरीर में बनने वाली अवांछित गैस से छुटकारा पाने में मदद करता है। ऐसे में गैस के कारण होने वाला सीने में दर्द को कम करने के लिए गर्म पानी पीना चाहिए।

    सारांश: छाती में दर्द आमतौर पर पेट या कोलन के बाएं हिस्से में गैस के जमा होने का संकेत देता है। पेट में बहुत अधिक गैस होने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में अवांछित गैस फंस सकती है जो सीने में दर्द का एक कारण बन जाती है। हालांकि, सीने में दर्द और जलन जैसे लक्षण दिल की समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में फर्श पर घुटने टेकने, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने, पीठ के ऊपरी हिस्से की मालिश करने और एस्पिरिन जैसी दवाएं लेने से इस प्रकार की स्थितियों छुटकारा मिल सकता है।

    रेफरेंस

    लोकप्रिय प्रश्न और उत्तर

    View All

    My knee hurts a lot. It has been five years. Wh...

    related_content_doctor

    Dr. Vaibhav Mohan Shingade

    Orthopedic Doctor

    Will need to evaluate by physical examination and diagnostic imaging like x rays/mri / blood test...

    Hello l'm 30 years male I have knee pain, just ...

    related_content_doctor

    Dr. Vaibhav Mohan Shingade

    Orthopedic Doctor

    Your medications are correct. Apply ice to the joints. Give rest. Increase water intake. Along wi...

    Please I have this pain in my left leg and a lo...

    related_content_doctor

    Dr. Vaibhav Mohan Shingade

    Orthopedic Doctor

    Avoid strain to back, avoid lifting any weights, avoid bending forward, hot fomentation to back (...

    I am patient of hypothyroid. My tried level was...

    related_content_doctor

    Dr. Atanu Chatterjee

    Orthopedic Doctor

    It may be. So for every hypothyroid patient it's advices to repeat tsh value every 3 to 4 months....

    Hi, dear doc, I had acute pain on right side of...

    related_content_doctor

    Dr. Ankur Saxena

    Gastroenterologist

    There is no treatment required for hemangiomas. We can simply ignore it. They r to be treated onl...

    कंटेंट टेबल

    कंटेट विवरण
    Profile Image
    लेखकDr. Rahul Gupta MD - Internal Medicine,MBBS,DM - Cardiology,Fellow European Society of CardiologyCardiology
    Need more help 

    15+ Years of Surgical Experience

    All Insurances Accepted

    EMI Facility Available at 0% Rate

    अपने आसपास Cardiologist तलाशें

    pms_banner
    chat_icon

    फ्री में सवाल पूछें

    डॉक्टरों से फ्री में अनेक सुझाव पाएं

    गुमनाम तरीके से पोस्ट करें
    lybrate_youtube
    lybrate_youtube
    lybrate_youtube
    lybrate_youtube
    lybrate_youtube

    Having issues? Consult a doctor for medical advice