भारत में स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
भारत में स्कार रिमूवल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भारत में निशान हटाने की सर्जरी की लागत कितनी है?
शरीर के किसी भी तरह के निशान को हटाने या सुधार करने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया को निशान हटाने की सर्जरी के नाम से जाना जाता है। इन निशानों में केलोइड निशान, हाइपरट्रॉफिक निशान, मुंहासे के निशान और सिकुड़न के निशान सहित सभी प्रकार के निशान शामिल हैं।
भारत में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां आप निशान हटाने की सर्जरी करवा सकते हैं. हालांकि, शहर और क्षेत्र जैसे विभिन्न कारकों की वजह से अलग-अलग जगह इस सर्जरी की लागत भी अलग-अलग हो सकती है.
भारत में इस सर्जरी की लागत लगभग 30,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच आंकी जाती है. जबकि इस सर्जरी की औसत लागत लगभग 70,000 रुपये हैं. चूंकि सर्जरी की लागत कई कारकों की वजह से भिन्न हो सकती है, इसलिए आप जिस अस्पताल में यह सर्जरी कराने की सोंच रहे हैं, वहां सर्जर की सटीक लागत की जानकारी जरूर हासिल कर लें.
अगर आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराते हैं तो आपको कई प्रकार की सुविधाएं हासिल हो सकती हैं. यह सुविधाएं निम्नलिखित हैं:-
- हमारे साथ शहर के कई ऐसे सर्जन जुड़े हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है।
- मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने जो एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद बीमारी संबंधी किसी भी परामर्श के लिए कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
चेन्नई | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
कोयंबटूर | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
दिल्ली | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
हैदराबाद | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
कोच्चि | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
कोलकाता | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
लखनऊ | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
मुंबई | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
पुणे | ₹70,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार की लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
केमिकल पील | ₹8,000 | ₹3,000 | ₹15,000 |
क्रायथेरेपी / शीत थेरेपी | ₹10,000 | ₹5,000 | ₹15,000 |
डर्मब्रेश़न | ₹30,000 | ₹10,000 | ₹50,000 |
लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी | ₹25,000 | ₹5,000 | ₹50,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में निशान हटाने की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
निशान हटाने की सर्जरी करने से पहले सर्जन कई प्रकार की सलाह दे सकता है. इन जांचों के माध्यम से वह निशान से सम्बंधित कई प्रकार की जानकारी एकत्र करता है. इन जानकारियों में निशान के आकार, स्थान और गंभीरता शामिल है. इसके अलावा जांच के माध्यम से सर्जन मरीज के चिकित्सा इतिहास, रोग और दवाओं के उपयोग से संबंधित सभी जानकारियों का विश्लेषण भी करते हैं।
निशान हटाने की जानकारी से पहले सर्जन द्वारा सुझाए जाने वाले जांच और उनकी लागत निम्नलिखित है-
- ब्लड टेस्ट: 100 रुपये से 500 रुपये
- सीटी स्कैन: 1,000 रुपये से 2,000 रुपये
- एलर्जी टेस्ट: 1,000 रुपये से 2,000 रुपये
- हाई-रिज़ॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड- 1,000 रुपये से 2,500 रुपये
- लेजर डॉपलर फ्लोमीटर- 1,000 रुपये से 2,500 रुपये
- ऑप्टिकल प्रोफिलोमीटर- 1,000 रुपये से 2,500 रुपये
मरीज के हिसाब से निशान हटाने की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से निशान हटाने की सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई प्रकार के कारक जिम्मेदार हैं जो निम्नलिखित हो सकते हैं-
- मरीज की उम्र: कम उम्र में शरीर की त्वचा विकसित हो रही होती है जबकि अधिक उम्र में त्वचा विकसित हो चुकी होती है. ऐसे ही बुढ़ापे के मुकाबले युवावस्था में शरीर किसी भी बीमारी से जल्द उभर सकता है.
- ऐसे में निशान हटाने की सर्जरी से भी युवावस्था में जल्द उभरा जा सकता है, जिससे सर्जरी की लागत में कटौती हो सकती है.
- निशान की गंभीरता: निशान की गंभीरता भी निशान हटाने की सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकता है. दरअसल, शरीर पर मौजूद निशान जितना जटिल और अंदर तक मौजूद होगा, उसको हटाने के लिए सर्जन को उसी प्रकार के तकनीक का प्रयोग करना पड़ सकता है. ऐसे में सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है.
- अन्य बीमारियां: कई बाद शरीर पर मौजूद निशान किसी बीमारी की वजह से उत्पन्न होता है. ऐसे में सर्जन को निशान हटाने की सर्जरी करने के साथ-साथ उस बीमारी का भी इलाज करना पड़ सकता है जिससे निशाम दोबारा न उत्पन्न हो. मरीज का यह अतिरिक्त उपचार बीमारी की लागत को प्रभावित कर सकता है.
भारत में निशान हटाने की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
भारत में स्कार हटाने की सर्जरी का खर्च कई कारणों पर निर्भर कर सकता है, ये कारण निम्नलिखित हैं-
- सर्जरी की तकनीक: निशान हटाने की सर्जरी के लिए सर्जन कई प्रकार के तकनीक का प्रयोग करते हैं. सर्जरी की लागत में सर्जन द्वारा चुनी गई तकनीक पर निर्भर कर सकती है। निशान हटाने की सर्जरी के लिए लेजर सर्जरी, केमिकल पील्स, डर्माब्रेशन और सर्जिकल एक्सीशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्थान: निशान हटाने की सर्जरी का खर्च उस स्थान पर निर्भर कर सकता है जहां यह उपचार किया जाता है। दरअसल, देश के छोटे शहरों या गांवों से तुलना में बड़े शहरों में निशान हटाने की सर्जरी का खर्च अधिक हो सकता है ।
- सर्जन का अनुभव: निशान हटाने की सर्जरी के खर्च में चिकित्सक या सर्जन का अनुभव भी बहुत हद तक प्रभाव डाल सकता है। दरअसल, ज्यादा अनुभवी और कुशल सर्जन कम अनुभवी सर्जन की तुलना में अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- निशान की गंभीरता: निशान हटाने की सर्जरी के खर्च में निशान की गंभीरता पर निर्भर कर सकता है। ज्यादा गंभीर निशान के लिए अधिक लंबी प्रक्रिया की आवश्यकता हो सकती है, जो अधिक महंगी हो सकती है।
- सुविधा और उपचार: निशान हटाने की सर्जरी के खर्च पर क्लिनिक या अस्पताल में उपलब्ध सुविधा और उपचार पर भी निर्भर कर सकता है। ज्यादा सुदृढ़ उपकरण और सुविधा वाले अस्पताल ज्यादा खर्च ले सकते हैं।
भारत में निशान हटाने की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भारत में निशान हटाने की सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है और उनके दाम सर्जरी के प्रकार और इलाके के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे कुछ ऐसे प्रमुख तकनीकों का जिक्र किया गया हैं जिनसे निशान हटाया जा सकता है, और इनका लगभाग दाम भी दिया गया है:
- लेजर निशान हटाना: निशान को हटाने के लिए लेजर तकनीक का प्रयोग करके सर्जरी की जाती है। यह गैर-आक्रामक विकल्प है। इस तकनीक में सर्जन लेजर के माध्यम से निशाँ को हटाते हैं. इसका दाम लगभग रुपये 55,000 रुपये से लेकर रुपये 1,00,000 रुपये तक हो सकता है।
- डर्माब्रेशन: क्या सर्जरी में एक हाई-स्पीड रोटरी डिवाइस का प्रयोग किया जाता है जिसे त्वचा के बाहरी हिस्से को हटाया जाता है। इसकी लागत 45000 रुपये से 75000 रुपये तक हो सकता है।
- जेड-प्लास्टी: इस प्रक्रिया में निशान के चारों ओर एक जेड-आकार का चीरा लगाना शामिल है ताकि इसे फिर से स्थापित किया जा सके और इसे कम ध्यान देने योग्य बनाया जा सके। लागत 55000 रुपये से 95000 रुपये तक हो सकती है।
- माइक्रो-नीडलिंग रेडियोफ्रीक्वेंसी (एमएनआरएफ): माइक्रो-नीडलिंग रेडियोफ्रीक्वेंसी (एमएनआरएफ) एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जो दो तकनीकों को जोड़ती है: माइक्रोनीडलिंग और रेडियोफ्रीक्वेंसी (आरएफ) ऊर्जा।
- त्वचा में छोटे छिद्र बनाने के लिए एक उपकरण का उपयोग किया जाता है, जो RF ऊर्जा को त्वचा में गहराई तक प्रवेश करने की अनुमति देता है। आरएफ ऊर्जा त्वचा की गहरी परतों को गर्म करती है, कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करती है और त्वचा को कसती है.
- यह तकनीक झुर्रियों, महीन रेखाओं और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही त्वचा की बनावट और टोन में सुधार कर सकता है। क को हटाने और फिर त्वचा को वापस एक साथ सिलाई करना शामिल है। इसकी 1,50,000 रुपये तक हो सकती है।
- स्किन ग्राफ्टिंग: इस प्रक्रिया में शरीर के दूसरे हिस्से से त्वचा लेकर उसे घाव वाले स्थान पर प्रत्यारोपित किया जाता है। लागत 50000 रुपये से 150000 रुपये तक हो सकती है।
क्या भारत में निशान हटाने की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हाँ, अगर निशान हटाने की सर्जरी को चिकित्सीय रूप से अनिवार्य समझा जाता है तो इस सर्जरी को स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी की नीति के आधार पर इसमें भी भिन्नता देखने को मिल सकती है। यह निर्धारित करने के लिए कि आपकी पॉलिसी के तहत प्रक्रिया को कवर किया गया है या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए अपने बीमा प्रदाता से जांच करने की सिफारिश की जा सकती है।
सारांश
निशान हटाने की कई प्रकार की सर्जरी हैं, जिनमें लेजर निशान हटाने, डर्माब्रेशन, एक्सिशन, जेड-प्लास्टी और स्किन ग्राफ्टिंग शामिल हैं। प्रक्रिया के प्रकार, निशान की गंभीरता और स्थान, और सर्जन के अनुभव और स्थान जैसे कारकों के आधार पर इन सर्जरी की लागत भिन्न हो सकती है।
भारत में विभिन्न प्रकार की लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
स्कार रिमूवल सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Scar Removal Surgery in Delhi
- Scar Removal Surgery in Mumbai
- Scar Removal Surgery in Gurgaon
- Scar Removal Surgery in Bangalore
- Scar Removal Surgery in Hyderabad
- Scar Removal Surgery in Kolkata
- Scar Removal Surgery in Pune
- Scar Removal Surgery in Chennai
- Scar Removal Surgery in Lucknow
- Scar Removal Surgery in Ahmedabad